पुतिन ने लॉन्च किया अंडरवॉटर परमाणु हथियार पोसाइडन, बैलिस्टिक मिसाइल से भी है खतरनाक, ले आएगा रेडियोएक्टिव सुनामी
Updated on
30-10-2025 02:20 PM
मॉस्को: रूस ने परमाणु क्षमता से लैस और परमाणु ऊर्जा से चलने वाले अपने अंडरवाटर ड्रोन पोसाइडन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए परीक्षण को बड़ी सफलता बताया और इस हथियार की बेजोड़ ताकत की तारीफ की। पुतिन ने एक सैन्य अस्पताल का दौरा करते हुए पुतिन ने कहा, हमने कल एक और संभावित प्रणाली- मानवरहित अंडरवाटर डिवाइस पोसाइडन, जो एक परमाणु ऊर्जा इकाई से भी लैस का है, का एक और परीक्षण किया है। पुतिन ने कहा कि इस ड्रोन टारपीडो को रोकने का कोई तरीका नहीं है।
पुतिन के अनुसार, रूस का नया हथियार पारंपरिक पनडुब्बियों से भी तेज जा सकता है और दुनिया के किसी भी महाद्वीप तक पहुंच सकता है। पुतिन ने अंडरवाटर ड्रोन की तारीफ करते हुए कहा कि कोई भी देश पोसाइडन की गति और गोता लगाने की गहराई की बराबरी नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि निकट भविष्य में किसी के ऐसा करने की संभावना नहीं है।
70 नॉट की स्पीड से जा सकता है
रूसी समाचार एजेंसी TASS ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह उपकरण एक किलोमीटर से अधिक की गहराई पर काम कर सकता है और 70 नॉट तक की गति से यात्रा कर सकता है। इसका पता नहीं लगाया जा सकता है। सूत्र ने बताया कि इसका पहला परीक्षण 2018 में किया गया था और यह दो मेगाटन तक का परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।
बैलिस्टिक मिसाइल से भी खतरनाक
पुतिन ने कहा कि पोसाइडन की शक्ति रूस की सबसे उन्नत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल सरमत या शैतान-2 से काफी अधिक है। उन्होंने कहा, यह एक बड़ी सफलता है। पोसाइडन की शक्ति हमारी सबसे आशाजनक सरमत अंतरमहाद्वीपीय रेंज मिसाइल से भी कहीं अधिक है। यह परीक्षण रूस की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली, परमाणु क्षमता से लैस क्रूज मिसाइल बुरेवेस्टनिक का सफलतापूर्वक परीक्षण किए जाने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद हुआ है।
क्या है पोसाइडन?
पोसाइडन परमाणु ऊर्जा से चलने वाला और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अंटरवाटर व्हीकल है। यह एक ऑटोनामस अंटरवॉटर ड्रोन या सुपर-टॉरपीडो है, जिसे मिसाइल रक्षा प्रणालियों की पहुंच से दूर बहुत गहराई पर लंबी दूरी तय करने के लिए डिजाइन किया गया है। रूसी सरकारी मीडिया और विश्लेषकों का कहना है कि पोसाइडन एक विशाल परमाणु हथियार से लैस हो सकता है, जो रेडियोएक्टिव सुनामी पैदा कर सकता है। इसके तटीय क्षेत्रों की आबादी खत्म हो सकती है। इसे K-329 बेलगोरोद जैसी विशेष पनडुब्बियों से लॉन्च किया जाता है। यह एक छोटे परमाणु रिएक्टर से संचालित होता है, जिससे इसकी मारक क्षमता लगभग असीमित हो जाती है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…