Select Date:

पुतिन ने मॉस्को की सड़कों पर रखवाए अमेरिका-यूरोप के टैंक:रूसी सेना ने इन्हें यूक्रेन जंग में कैप्चर किया

Updated on 01-05-2024 01:37 PM

रूस-यूक्रेन जंग के बीच मॉस्को में अमेरिकी और ब्रिटिश टैंकों की प्रदर्शनी लगाई गई है। ये टैंक पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को दिए थे। जंग के दौरान रूसी सेना ने इन्हें कैप्चर किया है। इन टैंकों के पास लाल बैनर लगाए गए हैं, जिसमें लिखा है ‘हमारी जीत तय है।

मॉस्को में टैंकों की ये प्रदर्शनी एक महीने तक चलेगी। इसमें अमेरिकी ब्रैडली टैंक, स्वीडिश CV90 और फ्रांसीसी AMX-10RC बख्तरबंद लड़ाकू वाहन शामिल है। रूस में बख्तरबंद वाहनों की परेड भी निकाली जाएगी।इसमें टैंकों के साथ उन्हें बनाने वाले देशों के झंडे भी शामिल होंगे।

9 मई को विक्ट्री परेड में भी शामिल होंगे विदेशी टैंक
टैंकों की ये प्रदर्शनी 9 मई को मॉस्को के रेड स्क्वायर विजय दिवस परेड के साथ चलेगी। इसी दिन द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर रूस की जीत हुई थी। पुतिन ने पिछले साल क्रेमलिन के सामने 10 मिनट तक पश्चिमी देशों को धमकाते हुए जंग को ‘निर्णायक मोड़’ पर जाने की बात कहीं थी। क्रेमलिन रूसी राष्ट्रपति के आवासीय परिसर को कहा जाता है, जो मॉस्को में है।

यूक्रेन ने तब इसका जवाब देते हुए कहा था कि द्वितीय विश्व युद्ध में रूस की तुलना में उसे ज्यादा नुकसान हुआ था। साथ ही कहा था कि रूस के राष्ट्रपति द्वितीय विश्व युद्ध का क्रेडिट लेना बंद करें। ब्रिटिश मीडिया संस्थान इंडिपेंडेंट के मुताबिक, जंग में अब तक रूस के 3 हजार से ज्यादा टैंक तबाह हो चुके हैं।

रूस-यूक्रेन के बीच 2 साल से ज्यादा समय से जंग जारी
24 फरवरी 2024 को दो साल पूरे रूस-यूक्रेन जंग को हो गए थे। 2 साल पहले इसी दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ​ने यूक्रेन पर हमला किया था। पुतिन ने उस समय इसे मिलिट्री ऑपरेशन बताया था। इस हमले में अब तक 40 लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को देश छोड़ना पड़ा है। ये लोग अब अन्य देशों में रिफ्यूजी की तरह रह रहे हैं।

65 लाख से ज्यादा यूक्रेनी देश में ही बेघर हो गए हैं। यूक्रेन के 10 हजार आम नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 18,500 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूस 3.92 लाख सैनिक गंवा चुका है। इस बीच अमेरिका ने रूस की 500 रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए था। इधर, रूस ने भी यूरोपियन यूनियन (EU) की कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.