इजरायल के खिलाफ कट्टर इस्लामिक देश ने बनाया खतरनाक प्लान, राफा में अभियान से पहले नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन
Updated on
09-05-2024 01:37 PM
तेल अवीव: राफा पर हमले की इजरायली योजना के बीच इजरायल के कट्टर दुश्मन देश ईरान ने उसके खिलाफ बड़ा प्लान बनाया है। ईरान ने इजरायल पर चौतरफा हमले की योजना बनाई है, जिसमें वह अपने पाले हुए चरमपंथी गुटों की मदद लेने जा रहा है। ईरान इन चरमपंथी गुटों को प्रतिरोध की धुरी कहता है। इजरायली न्यूज पोर्टल यरूशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने इराक और यमन में बैठे चरमपंथी संगठनों से इजरायल के खिलाफ हमले तेज करने को कहा है। हालांकि, अब तक इजरायल के खिलाफ ये हमले बहुत सफल नहीं रहे हैं। इराक में ईरान समर्थक चरमपंथियों ने हाल में कई ड्रोन लॉन्च किए थे, लेकिन उन्हें पहले ही रोक दिया गया था। उधर, यमन में मौजूद हूती लाल सागर पर हमला जारी रखे हुए हैं।
हिजबुल्लाह के हमलों में तेजी
ईरान समर्थक मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि यह इजरायल राफा में घुसता है तो उसके खिलाफ कई मोर्चों से हमला एक तूफान पैदा करेगा। हाल में ईरान के प्लान को अमल में आते भी देखा गया है। लेबनान के मौजूद ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने रविवार और बुधवार के बीच हमलों में वृद्धि करते हुए दर्जनों रॉकेट लॉन्च किए, जिसके बाद मध्य गैलिली, श्लोमी और नाहरिया में सायरन की आवाज सुनी गई। सोमवार को हुए हिजबुल्लाह के ड्रोन हमले में इजरायल को बड़ा झटका लगा जब उसके दो सैनिक मारे गए।
लाल सागर में हूतियों के हमले
इजरायल के हमले के विरोध में यमन में मौजूद ईरान समर्थक हूतियों और अमेरिकी नौसेना के बीच आमना-सामना जारी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोमवार को बताया कि हूती चरमपंथियों ने अदन की खाड़ी के ऊपर तीन ड्रोन लॉन्च किए। इसमें से एक को गठबंधन सेना ने निशाना बनाया जबकि दूसरे पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हमला किया। तीसरा ड्रोन अदन की खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंगलवार को हूतियों ने अदन की खाड़ी में बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की।
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…