राज्यसभा चुनाव: तरुण चुघ 22 करोड़ संपत्ति के मालिक, रजनीश अग्रवाल करोड़पति नहीं केवल 96.71 लाख की संपत्ति
Updated on
07-06-2026 02:22 PM
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश की दो सीटों पर प्रत्याशी बनाए गए दोनों ही नेताओं ने शनिवार को नामांकन दाखिल करने के साथ ही अपनी चल अचल संपत्तियां भी घोषित कर दी है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और उनके परिवार के पास 22 करोड़ की संपत्ति है तो पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने अपनी 96.71 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति घोषित की है।
शपथ पत्र के अनुसार दोनों ही नेताओं पर कोई भी आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है।
चुघ पर 85 लाख से अधिक और पत्नी पर 4 करोड़ से ज्यादा का ऋण
अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के निवासी तरुण चुघ ने अपने नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत शपथ पत्र में अपने नाम पर 8 करोड़ रुपये से अधिक की चल एवं अचल संपत्तियों का ब्यौरा दिया है।
उन्होंने वर्ष 2012 में महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी मेघालय से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की डिग्री प्राप्त की है। स्वयं की चल संपत्ति करीब 3.83 करोड़ रुपये है, जबकि पत्नी राधिका के नाम लगभग 7 करोड़ रुपये की चल संपत्ति दर्ज है। चुघ के नाम करीब 4.38 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है। पत्नी के नाम भी लगभग 2.90 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है। पारिवारिक फर्मों की संपत्तियां इससे अलग हैं।
आयकर विवरण के अनुसार वर्ष 2024-25 में तरुण चुग ने करीब 36.97 लाख रुपये की आय दर्शाई है। जिसके अनुसार-
- उनकी पत्नी की घोषित आय लगभग 73.77 लाख रुपये बताई गई है।
- शपथपत्र में शामिल पारिवारिक फर्मों की आय का भी उल्लेख किया गया है।
- चुघ पर 85,07,940 रुपये और उनकी पत्नी पर 4,89,47,253.80 रुपये का ऋण है।
- वर्ष 2019 मॉडल की 7 लाख रुपये कीमत की इनोवा क्रिस्टा कार है।
- चुघ के पास 2.95 लाख रुपये कीमत का 20 ग्राम सोना है।
- पत्नी के पास 33.97 लाख रुपये कीमत का 210 ग्राम सोना है।
- परिवार के आश्रित सदस्य के नाम एक करोड़ रुपये कीमत का 660 ग्राम सोना दर्ज है।
- इस तरह परिवार के पास कुल 890 ग्राम स्वर्ण आभूषण हैं।
इसके साथ ही चुघ ने ओम कृपा एसोसिएट्स, पसोदा एलएलपी, विष्णु कृपा, इंस्टीट्यूट आफ स्किल डेवलपमेंट, एचएसएल सिक्योरिटीज और केआरआरआइएसएच रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड समेत विभिन्न संस्थाओं में निवेश की जानकारी भी दी है।
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…