रोहित यादव का गजब कारनामा, फेंका इतना लंबा थ्रो, नीरज चोपड़ा की खास लिस्ट में हो गए शामिल
Updated on
01-07-2026 01:47 PM
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल को अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स 2026 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
रोहित का गजब रिकॉर्ड
रविवार को अपने इस थ्रो के साथ ही रोहित इस सीजन में भारत की ओर से सबसे लंबी दूर का थ्रो फेंकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वह श्रीलंका के रमेश थरंगा पथिरगे (92.62 मीटर) के बाद दुनिया के टॉप थ्रोअर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं, जो 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर हैं।
रोहित का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि उनका पिछला बेस्ट 83.04 मीटर था, जो उन्होंने 2023 में हासिल किया था। इस बार उन्होंने न सिर्फ अपना व्यक्तिगत रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि मीट रिकॉर्ड से भी बेहतर प्रदर्शन किया, जो पहले 84.35 मीटर था।
रोहित ने की गजब की वापसी
रोहित यादव की सीरीज भी काफी मजबूत रही। उन्होंने 77.71 मीटर, 77.63 मीटर, एक फाउल (नो मार्क), 77.51 मीटर, 79.40 मीटर और फिर अंतिम प्रयास में 87.05 मीटर का थ्रो किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह अपनी लय पकड़ने में संघर्ष कर रहे थे, लेकिन आखिरी थ्रो में उन्हें सही रिदम मिली और उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
मैच के बाद 25 वर्षीय रोहित यादव ने कहा कि इस प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि वह ट्रेनिंग में 86–87 मीटर तक थ्रो कर रहे थे, लेकिन प्रतियोगिता में पहले वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। अब उन्हें उम्मीद है कि वह आने वाले बड़े टूर्नामेंट में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। रोहित ने खुशी जताई कि वह बड़ी प्रतियोगिता से पहले नया बेंचमार्क सेट करने में सफल रहे। पुरुषों की जेवलिन स्पर्धा में यशवीर सिंह ने 83.72 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि सचिन यादव 82.32 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दोनों खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स क्वालिफिकेशन मार्क भी हासिल कर लिया है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…