Select Date:

नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली बसों से RTO ने वसूला 1.48 लाख का जुर्माना, मौके पर ही रद किए फिटनेस

Updated on 24-04-2026 04:45 PM
भोपाल। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार यात्री सुरक्षा को लेकर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा गुरुवार को आईएसबीटी बस स्टैंड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने वाली बसों पर कार्रवाई की गई और भारी जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान बस (MP 04 PA 3889) में अग्नि शमन यंत्र (फायर फाइटिंग इक्विपमेंट) क्रियाशील अवस्था में नहीं पाए गए और फर्स्ट एड बॉक्स का भी अभाव मिला।

दोनों बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त

वहीं, बस (MP 04 PA 3934) में फायर एक्सटिंग्विशर उपलब्ध नहीं होने पर आरटीओ द्वारा तत्काल प्रभाव से दोनों बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए गए। विभाग ने स्टेज कैरेज के नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर भी सख्त कार्रवाई की। बस (BR 01 PS 0919) एवं (AR 06 B 0444) के पास ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट था, लेकिन वे अवैध रूप से स्टेज कैरेज के रूप में संचालित हो रही थीं। इन बसों से कुल 99,000 रुपये का चालान शुल्क वसूला गया।

विभाग ने बसों में बांटे राहवीर योजना के पैम्फलेट

इसके अतिरिक्त, बुधवार को जब्त की गई बस (AR 11 C 2999) से भी 49,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। कार्रवाई के साथ-साथ विभाग द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत बसों में राहवीर योजना के पैम्फलेट चस्पा किए गए और यात्रियों व स्टाफ को इस योजना के लाभों के प्रति जागरूक किया गया।

आरटीओ अधिकारियों ने बस चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अग्नि सुरक्षा और यात्री सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.