Select Date:

भारत से तेल मंगा रहा रूस, पहुंच चुकी है पहली खेप, कैसे बह रही है यह उल्टी गंगा

Updated on 12-08-2026 03:54 PM
नई दिल्ली: भारत सबसे ज्यादा कच्चा तेल रूस से मंगा रहा है लेकिन पहली बार रूस को भारत से पेट्रोल मंगाना पड़ रहा है। असर में यूक्रेन के हमलों के कारण उसकी रिफाइनरीज का कामकाज प्रभावित हुआ है। इस कारण देश में स्थानीय स्तर पर पेट्रोल की भारी कमी हो गई है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने पहली भारत से पेट्रोल का आयात किया है। भारत अपनी जरूरत का 88 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है लेकिन वह पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का बड़ा एक्सपोर्टर है।

केप्लर के अनुसार रूस के भारत से पेट्रोल की पहली खेप 5 अगस्त को मिली थी। अभी भारत से और भी खेप आ सकती हैं। भारतीय की घरेलू प्रोसेसर नायरा एनर्जी लिमिटेड ने रूस को पेट्रोल की सप्लाई की है। इस कंपनी में रूस की टॉप ऑयल प्रोड्यूसर कंपनी रोसनेफ्ट का निवेश है। इस ईंधन को मिस्र के पास ट्रांसफर के जरिए रूसी लिंक वाले टैंकरों की एक चेन के जरिए भेजा जा रहा है।

क्यों हुई कमी?

रूसी रिफाइनरियों पर यूक्रेन के हमले और पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण ग्लोबल एनर्जी मार्केट में उथलपुथल मची हुई है। इससे तेल की आपूर्ति कम हो गई है और रूस को घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल और डीजल का निर्यात रोकना पड़ा है। उल्टा उसे भारत जैसे देशों से पेट्रोल आयात करना पड़ा है। यूक्रेन के हमलों के कारण रूस की प्रोसेसिंग कैपेसिटी में काफी गिरावट आई है।

ब्लूमबर्ग के शिप-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक रूस के झंडे वाले प्रोडक्ट टैंकर साइक्लोन ने 18 जून को भारत के पश्चिमी तट पर स्थित वाडिनार रिफाइनरी से 42,000 टन पेट्रोल लोड किया। 6 जुलाई को इसे मिस्र के भूमध्यसागरीय तट पर स्थित डामिएटा पोर्ट पर ओमान के झंडे वाले गार्नेट जहाज में ट्रांसफर किया गया। वह जहाज अगस्त की शुरुआत में रूस पहुंचा।

और बढ़ रही है खेप

प्रोडक्ट टैंकर Varg ने भी 6 जुलाई को वाडिनार में लगभग 40,000 टन फ्यूल लोड किया और जुलाई के आखिर में डामिएटा में शिप-टू-शिप ट्रांसफर किया। अभी तक किसी ऐसे जहाज की पुष्टि नहीं हुई है जिसने यह खेप ली हो। हालांकि केप्लर को मुताबिक इसे Beast को ट्रांसफर किया गया जो अटलांटिक से होते हुए उत्तर की ओर बढ़ रहा है।

एक और प्रोडक्ट टैंकर कैमरून के झंडे वाला Photon 13 जुलाई को वाडिनार से रवाना हुआ। डेटा से पता चला कि बाद में उसने 28-29 जुलाई को डामिएटा में अपना पेट्रोल कार्गो रूस के झंडे वाले Talisman जहाज में ट्रांसफर कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
नई दिल्ली: भारत में सबसे सस्ते स्मार्टफोन अब तेजी से गायब हो रहे हैं। फोन बनाने के पार्ट्स महंगे होने की वजह से कंपनियों के लिए 9,000 रुपये से कम…
 13 August 2026
नई दिल्ली: सरकार ने SC/ST (प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटीज) एक्ट को और मजबूत करने का फैसला किया है। इसे बेहतर ढंग से लागू करने के लिए स्पेशल पुलिस स्टेशन और कोर्ट…
 13 August 2026
नई दिल्‍ली: प्राइवेट और सरकारी हेल्थकेयर के खर्च में बहुत ज्‍यादा फर्क है। लोकल सर्किल्‍स के एक नए सर्वे के नतीजों से इसका पता चलता है। इसके मुताबिक, प्राइवेट हॉस्पिटल…
 13 August 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिकी डॉलर के हिसाब से किसी भी अर्थव्यवस्था का आकार कई चीजों पर निर्भर करता है। इनमें नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ रेट और करेंसी एक्सचेंज रेट जैसी चीजें शामिल…
 13 August 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। लेकिन जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 3 फीसदी उछल गया। कंपनी ने घोषणा…
 13 August 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी में खत्म हो रहा है और उन्होंने कंपनी…
 13 August 2026
नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना टाटा ग्रुप एक बार फिर चर्चा में है। इसकी वजह यह है कि ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एन…
 12 August 2026
नई दिल्ली: एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उनका लगभग एक दशक लंबा कार्यकाल अचानक खत्म हो गया है। सूत्रों…
 12 August 2026
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल आज से महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 60 पैसे का 'अनाथ और विधवा सेस'लगाया…
Advt.