Select Date:

यूक्रेन के खार्किव में एक किलोमीटर तक घुसी रूसी सेना : 2022 में रूस को इसी जगह मिली थी हार

Updated on 11-05-2024 12:35 PM

जंग के बीच रूस ने यूक्रेन के खार्किव में लड़ाई तेज कर दी है। फ्रांस की न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, शुक्रवार (10 मई) को रूस की सेना खार्किव में एक किलोमीटर तक अंदर घुस गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने खुद इस बात की पुष्टि की है।

उन्होंने सेना को आदेश दिया है कि खार्किव से लोगों को बाहर निकाला जाए। साथ ही उन्होंने सभी रिजर्व सैनिकों को वापस बुला लिया है, ताकि इन्हें खार्किव में तैनात किया जा सके। खार्किव रूस की सेना के लिए इसलिए अहम है क्योंकि 2022 में सेना को यहां हार का सामना करना पड़ा था।

इससे पहले 9 मई को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को जंग में ऑपरेशन तेज करने और परमाणु हथियारों से हमले की रिहर्सल करने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद रूस के सैनिकों ने जंग में अपना दायरा बढ़ा दिया।

यूक्रेनी सेना के पास गोला-बारूद की कमी
यह हमला ऐसे समय में हो रहा जब यूक्रेनी सेना ने पास गोला-बारूद की कमी है, इसके बावजूद यूक्रेनी सेना ने खार्किव ​​​​​​​के लोगों को विश्वास दिलाया कि सेना उनकी रक्षा के लिए तैनात है। यूक्रेन ने अपने सभी रिजर्व सैनिकों खार्किव भेजना शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने एक पोस्ट में दी।

हाईटेक टैंक, एयर मिसाइल के साथ खार्किव में दाखिल हो रहा रूस
2022 में खार्किव में मिली हार के बाद रूस का प्लान है की वो हर हाल में खार्किव पर जीत हासिल करे। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रूस अपने हाईटेक टैंक, एयर मिसाइल और बख्तरबंद गाड़ियों के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। 10 मई की सुबह से हवाई हमले तेज हो गए हैं।

​​​​​​​AFP के मुताबिक, खार्किव में घुसने के लिए रूस की सेना ने एक बफर जोन बनाया, जिसके अनुसार सेना आगे बढ़ रही है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि खार्किव में उनकी सेना रूसी सेना को बड़ी टक्कर दे रही है। उन्होंने कहा कि वहां स्पेशल ब्रिगेड और हाईटेक मिसाइल भी तैनात कर दी गई हैं।

रूस-यूक्रेन के बीच 2 साल से ज्यादा समय से जंग जारी
24 फरवरी 2024 को दो साल पूरे रूस-यूक्रेन जंग को हो गए थे। 2 साल पहले इसी दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ​ने यूक्रेन पर हमला किया था। पुतिन ने उस समय इसे मिलिट्री ऑपरेशन बताया था। इस हमले में अब तक 40 लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को देश छोड़ना पड़ा है। ये लोग अब अन्य देशों में रिफ्यूजी की तरह रह रहे हैं। 65 लाख से ज्यादा यूक्रेनी देश में ही बेघर हो गए हैं।

यूक्रेन के 10 हजार आम नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 18,500 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूस 3.92 लाख सैनिक गंवा चुका है। इस बीच अमेरिका ने रूस की 500 रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए था। इधर, रूस ने भी यूरोपियन यूनियन (EU) की कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.