पर्यटन पर जीसीसी देशों का जोर
जीसीसी के देशों ने यह नीतिगत बदलाव ऐसे समय में किया है, जब इनकी कोशिश पर्यटन और बुनियादी ढांचे के सक्रिय विस्तार की है। एकीकृत वीजा बार-बार होने वाली कागजी कार्रवाई और कई आवेदनों को खत्म कर देगा। यह सभी छह देशों में पहुंच प्रदान करेगा। इससे यात्रा प्रक्रिया काफ़ी सरल हो जाएगी। इससे टूरिज्म को फायदा होगा।अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री ने कहा है कि एकीकृत वीजा को औपचारिक स्वीकृति मिल चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। हालांकि इसके पूर्ण कार्यान्वयन की कोई निश्चित तिथि नहीं दी गई है लेकिन क्षेत्र के अधिकारियों ने लगातार संकेत दिया है कि इसकी शुरुआत जल्द ही होने की उम्मीद है।


