इजरायल पर भड़के सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, मान्यता देने के सवाल पर दिया बड़ा बयान, फिलिस्तीन का किया जिक्र
Updated on
19-09-2024 01:36 PM
रियाद: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक बार फिर फिलिस्तीन की आजादी की बात कही है। सऊदी प्रिंस ने कहा कि स्वतंत्र फिलिस्तीनी देश के बिना सऊदी अरब इजरायल को मान्यता नहीं देगा। बुधवार को एक भाषण में उन्होंने फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ इजरायली कब्जे की निंदा की। सऊदी क्राउन प्रिंस को एमबीएस के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा, 'सऊदी किंगडम एक स्वतंत्र फिलिस्तीन, जिसकी राजधानी पूर्वी यरूशलम होगी, की स्थापना के बिना अपना प्रयास नहीं रोकेगा।'
एमबीएस ने कहा, 'हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि किंगडम इसके बिना इजरायल के साथ संबंध स्थापित नहीं करेगा।' पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला किया था। हमले से ठीक पहले इजरायल और सऊदी अरब के संबंधों को अमेरिका सामान्य बनाने में लगा था। लेकिन हमले के कारण इस योजना को बड़ा झटका लगा। इजरायल के करीब जाना सऊदी अरब की पॉलिसी में बड़े बदलाव के तौर पर देखा गया।
इजरायल-सऊदी आ रहे थे करीब
इजरायल-हमास युद्ध शुरू होने से कुछ सप्ताह पहले प्रिंस सलमान ने संकेत दिया था कि सऊदी अरब इजरायल के साथ एक समझौते के करीब पहुंच रहा है। इजरायल और सऊदी के संबंधों को ठीक करने के पीछे अमेरिका था। सऊदी की शर्त थी कि इजरायल के साथ संबंध सामान्य करने के बदले अमेरिका उसके साथ रक्षा समझौता करे। बुधवार की टिप्पणी प्रिंस ने अपने पिता किंग सलमान की ओर से शूरा काउंसिल में अपने वार्षिक संबोधन के दौरान की है।
फिलिस्तीन को लेकर यूएन में प्रस्ताव
बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीन को लेकर एक प्रस्ताव पर मतदान हुआ। इसमें मांग की गई कि इजराइल कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्र में अपनी अवैध मौजूदगी को 12 महीने के अंदर ‘बिना किसी देरी’ के हटाये। 193 सदस्यों वाली महासभा ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। भारत ने इसमें वोट नहीं दिया। प्रस्ताव का 124 देशों ने समर्थन किया। 14 ने विरोध वहीं 43 ने मतदान नहीं किया। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, इटली, नेपाल, यूक्रेन और ब्रिटेन ने भी इसमें मतदान नहीं किया। इजरायल और अमेरिका प्रस्ताव के खिलाफ आए।
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…