Select Date:

सऊदी प्रिंस सलमान पाकिस्तान नहीं आए तो गिर जाएगी शहबाज सरकार, जानें क्या कह रहे विशेषज्ञ

Updated on 17-05-2024 02:22 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में इन दिनों चर्चा है कि अगर सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद उनके देश नहीं आते हैं तो शहबाज सरकार को इस्तीफा देना पड़ेगा। प्रिंस सलमान जल्द ही पाकिस्तान आने वाले हैं। उनके दौरे को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत अंतिम चरण में है। जल्द ही सलमान के यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। इससे पहले भी प्रिंस सलमान पाकिस्तान आने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों से उनके उनके कई दौरे रद्द हो चुके है। प्रिंस सलमान के इस दौरे को पाकिस्तान के लिए काफी अहम बताया जा रहा है।

प्रिंस सलमान का इंतजार कर रहा पाकिस्तान


प्रिंस सलमान के दौरे से पहले सऊदी अरब के दो खास डेलिगेशन पाकिस्तान का दौरा कर चुके हैं। इनमें सऊदी विदेश मंत्री और वहां के निवेश मंत्री समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पाकिस्तान में निवेश को लेकर सहमति भी बन चुकी है। पाकिस्तान ने सऊदी अरब को ऊर्जा, रक्षा समेत कई क्षेत्रों में निवेश का ऑफर दिया है। अगर सऊदी अरब पाकिस्तान में निवेश नहीं करता है तो शहबाज सरकार के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। यही कारण है कि खुद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चंद दिनों पहले सऊदी अरब के दौरे पर गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.