Select Date:

शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए प्राइम एस्ट्रोनॉट चुने गए:ISRO ने बताया- प्रशांत नायर बैकअप होंगे

Updated on 03-08-2024 01:21 PM

भारत ने इंडो यूएस स्पेस मिशन के लिए अपना प्राइम एस्ट्रोनॉट चुन लिया। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इस मिशन के मुख्य अंतरिक्ष यात्री होंगे। ISRO ने शुक्रवार, 2 अगस्त को बताया कि कैप्टन प्रशांत नायर को भी इस मिशन के लिए चुना गया है। वे बैकअप के तौर पर इसका हिस्सा होंगे।

शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) कब जाएंगे, इसकी तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है। हालांकि, दोनों की इसी हफ्ते में ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। ISRO ने बताया कि मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (HSFC) ने ISS के लिए अपने आगामी एक्सिओम-4 मिशन के लिए अमेरिका स्थित एक्सिओम स्पेस के साथ अंतरिक्ष उड़ान समझौता (SFA) किया है।

4 गगनयात्रियों में से शुभांशु का चयन
ISRO ने कहा, '4 गगनयात्रियों में से नेशनल मिशन असाइनमेंट बोर्ड ने शुभांशु और प्रशांत का चयन किया है। इंडो यूएस स्पेस मिशन करार से भारत को अपने आगामी गगनयान मिशन को पूरा करने में मदद मिलेगी।'

आगे क्या- शुभांशु और प्रशांत अमेरिका जाएंगे
ग्रुप कैप्टन शुभांशु और ग्रुप कैप्टन प्रशांत दोनों को अगस्त के पहले हफ्ते से अमेरिका में मिशन के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। स्पेस मिशन के दौरान चयनित गगनयात्री साइंटिफिक रिसर्च और तकनीकों का परीक्षण करेंगे। इसके अलावा वे स्पेस में आउटरीच एक्टिविटी में भी शामिल होंगे।

सुखोई और मिग जैसे फाइटर प्लेन उड़ा चुके हैं शुभांशु
शुभांशु की उम्र 38 साल है। वे एक फाइटर पायलट और कॉम्बेट लीडर हैं। उनके पास 2000 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव है। उन्होंने अब तक सुखोई-30MKI, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डॉर्नियर और एएन-32 जैसे विमानों को उड़ाया है।

शुभांशु का जन्म 10 अक्टूबर 1985 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था। शुभांशु, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के पूर्व छात्र भी हैं। उन्हें 17 जून 2006 के भारतीय वायुसेना की लड़ाकू स्ट्रीम में कमीशंड किया गया था।

कैप्टन प्रशांत नायर गगनयात्रियों में सबसे उम्रदराज

कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर चार गगनयात्रियों में से सबसे उम्रदराज (47 साल) हैं। प्रशांत भी NDA के पूर्व छात्र रह चुके हैं। उन्हें एयरफोर्स एकेडमी में सोर्ड ऑफ ऑनर भी मिला था। प्रशांत का जन्म 26 अगस्त 1976 को केरल के तिरूवजियाड में हुआ था। उन्हें 19 दिसंबर 1998 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन दिया गया था।

ग्रुप कैप्टन नायर एक क्लास-ए के फ्लाइट ट्रेनर हैं। उनके पास 3000 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव है। उन्होंने सुखोई-30MKI, मिग-21, मिग-29, हॉक, डोर्नियर और An-32 एयरक्राफ्ट भी उड़ाए हैं।

प्रशांत ने सुखोई-30MKI स्क्वॉड्रन की कमान संभाली है। वे अमेरिका के स्टॉफ कॉलेज के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंग्टन और फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर्स स्कूल, तांबरम में डायरेक्टिंग स्टाफ भी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.