Select Date:

ब्रैडमैन के रिकॉर्ड के पीछे शुभमन गिल, 25 साल में मानव सुथार का ऐसा कारनामा, 3 दिन के टेस्ट में क्या-क्या हो गया

Updated on 08-06-2026 03:01 PM
भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा एकमात्र टेस्ट मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए। जहां एक तरफ भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपना दबदबा बनाया वहीं अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने भी थोड़ी सी कोशिश जरूर की। आइए नजर डालते हैं इस मैच में बने 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स पर।

शुभमन गिल का बड़ा कारनामा

भारतीय टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल एक बड़े रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बतौर कप्तान कम से कम 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में गिल का बल्लेबाजी औसत अब दूसरा सबसे सर्वश्रेष्ठ हो गया है। गिल फिलहाल 82.76 के अविश्वसनीय औसत के साथ खेल रहे हैं। इस मामले में वे अब सिर्फ क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रैडमैन से पीछे हैं जिनका टेस्ट कप्तानी में औसत 101.51 का था।

मानव सुथार ने रचा इतिहास

अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान की पहली पारी में अपनी फिरकी से इतिहास रच दिया। सुथार ने महज 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इसके साथ ही वे भारत के लिए अपने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इस सूची में साल 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 61 रन देकर 8 विकेट लेने वाले नरेंद्र हिरवानी आज भी पहले स्थान पर काबिज हैं।

ये कारनामा भी मानव के नाम

मानव सुथार ने मैच में केवल पांच विकेट हॉल ही नहीं लिया बल्कि उन्होंने मैच की शुरुआत में ही एक अनोखा कारनामा कर दिखाया था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर के पहले ही ओवर में अफगानिस्तान का विकेट चटकाया। इसके साथ ही वे टेस्ट डेब्यू के पहले ओवर में विकेट लेने वाले भारत के आठवें गेंदबाज बन गए। भारत के लिए यह कारनामा पूरे 25 साल बाद हुआ है, इससे पहले साल 2001 में तेज गेंदबाज टीनू योहानन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट के पहले ही ओवर में सफलता हासिल की थी।

अफगानिस्तान के गेंदबाज का कमाल

भारतीय बल्लेबाजों के दबदबे के बीच अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम सैफी ने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया। सलीम ने भारतीय पारी के दौरान कड़ी मेहनत करते हुए 140 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी अफगानी तेज गेंदबाज द्वारा किया गया दूसरा सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
 22 July 2026
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
Advt.