Select Date:

महंगा पेट्रोल-डीजल लगा रहा है महंगाई का तड़का, भोपाल में कपड़ा, बर्तन, किराना, अनाज सब महंगा

Updated on 20-05-2026 12:43 PM

भोपाल। पश्चिम एशिया में युद्ध और तनाव के कारण कच्चा तेल लगातार बढ़ रहा है। इसी कारण देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पड़े हैं। अब इसका असर महंगाई के रूप में सामने आ रहा है। कपड़ा, बर्तन, किराना और अनाज सब महंगा होने लगा है। ट्रांसपोर्ट भाड़ा बढ़ने से महंगाई का भार आखिरकार आम नागरिकों पर ही पड़ता नजर आ रहा है।

मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर से बढ़ा दिए गए। भोपाल में अब सरकारी कंपनियों का सामान्य पेट्रोल 110.75 रुपये एवं डीजल 95.91 रुपये प्रति लीटर हो गया है। रिलायंस, एस्सार एवं नायरा जैसी निजी कंपनियों के दाम से दो से तीन रुपये अधिक हैं।

दाम बढ़ने के साथ ही ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा बढ़ा दिया है। फिलहाल करीब 10 प्रतिशत भाड़ा बढ़ा है। फ्यूल महंगा होने से केवल वाहन चलाना तो महंगा हुआ ही है इसका असर कपडा, बर्तन, परिवहन, सब्जियों, दूध, तेल और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ने लगा है। आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि डीजल का उपयोग सबसे अधिक माल ढुलाई में होता है। ट्रक, बस, कृषि उपकरण और मालवाहक वाहन डीजल से चलते हैं। ऐसे में डीजल महंगा होने पर परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिसका सीधा असर बाजार में बिकने वाले सामान पर पड़ता है। फल, सब्जियां, अनाज, दूध और किराना सामान शहरों तक पहुंचाने का खर्च बढ़ने से इनके दाम भी बढ़ रहे हैं। मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों पर इसका सबसे ज्यादा असर महसूस किया जा रहा है।

राहत नहीं मिली तो कारोबार घटेगा

व्यापारियों का कहना है कि माल ढुलाई महंगी होने से छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कपड़ा, किराना, प्लास्टिक, निर्माण सामग्री और घरेलू उपयोग की वस्तुओं के दाम धीरे-धीरे बढ़ सकते हैं। कुछ दुकानदारों का मानना है कि यदि ईंधन कीमतों में जल्द राहत नहीं मिली तो बाजार में ग्राहकों की खरीद क्षमता कम होगी। कारोबार घटेगा क्योंकि रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है। खाद्य तेल, दाल, सब्जी और दूध जैसी आवश्यक वस्तुएं पहले से महंगी हैं, ऐसे में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम अतिरिक्त दबाव पैदा कर रहे हैं। वहीं युवाओं और नौकरीपेशा वर्ग में भी भविष्य को लेकर चिंता बढ़ रही है।

महंगाई दर बढ़ेगी, खर्च घटेगा

जानकारों के अनुसार यदि ईंधन कीमतों में तेजी बनी रही तो आने वाले महीनों में महंगाई दर और बढ़ सकती है। इसका असर त्योहारों के बाजार और उपभोक्ता खर्च पर भी दिखाई देगा। लोगों को उम्मीद है कि सरकार टैक्स में राहत या अन्य उपायों के जरिए आम जनता को कुछ राहत देने की कोशिश करेगी। ऐसा नहीं हुआ तो लोग खर्च कम करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
जबलपुर, ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच में सुस्ती पर मप्र हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। जबलपुर निवासी 70 वर्षीय चैताली मित्रा से 6.25 लाख रुपए की साइबर ठगी…
 23 July 2026
भोपाल, 1991 बैच के आईएएस अशोक वर्णवाल मध्यप्रदेश के नए और कुल 35वें मुख्य सचिव होंगे। सरकार ने बुधवार देर रात 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को सुपरसीड…
 23 July 2026
बड़ा तालाब में अतिक्रमणों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बुधवार को राज्य शासन और स्थानीय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। एनजीटी ने कहा कि मामला 2020 से लंबित…
 23 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सत्र में एक विनियोग विधेयक सहित 15 विधेयक पारित किए गए, जो जनकल्याण, सुशासन और…
 23 July 2026
भोपाल/ इंदौर/ग्वालियर, गाड़ी पर हूटर लगाकर वीआईपी रुतबा दिखाने का शौक मध्य प्रदेश में खूब सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई नेता जैसा दिखना चाहता है तो कोई सड़क पर अलग…
 23 July 2026
भोपाल, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बुधवार को कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई…
 23 July 2026
भोपाल, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट…
 23 July 2026
भोपाल, नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध…
 23 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली मुख्य एजेंसी 'आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ' (EOW) की कार्यप्रणाली और मुकदमों के निपटारे की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं।…
Advt.