यूएई में फिर लौटी तूफानी बारिश, दुबई एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द, स्कूल और ऑफिस बंद, लोगों को घरों में रहने का आदेश
Updated on
03-05-2024 01:38 PM
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक बार फिर से भारी बारिश शुरू हो गई है, जिसके चलते गुरुवार को दुबई में मौजूद दुनिया के दूसरे सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। इसके साथ ही कई फ्लाइट देरी से उड़ने पर मजबूर हुईं। दुबई में प्रशासन ने छात्रों और काम करने जाने वाले लोगों को घर पर रहने को कहा है। दो सप्ताह पहले यूएई और आसपास इलाकों में रिकॉर्ड बारिश हुई थी, जिसके चलते यूएई और पड़ोसी देश ओमान में बाढ़ आ गई थी। उस दौरान दुबई एयरपोर्ट समेत शहर के पॉश इलाकों में पानी भर गया था। बारिश और बाढ़ के चलते यूएई में 4 लोगों की मौत हुई थी, जबकि पड़ोसी ओमान में 19 लोग मारे गए थे। अब एक बार फिर बारिश और तूफान की वापसी ने लोगों को डरा दिया है।
दो महीने के बराबर बारिश
बारिश के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें तेज हवाओं के साथ सड़कों पर भारी बारिश होती दिख रही है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी चमक रही है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि बारिश दो सप्ताह पहले जितनी तेज नहीं है लेकिन 12 घंटे के अंदर दुबई में 20 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो आमतौर पर अप्रैल और मई में होने वाली बारिश के दोगुने से भी ज्यादा है। एक अन्य अमीरात अबू धाबी में 24 घंटों में 34 मिलीमीटर बारिश हुई, जो अप्रैल और मई की औसत बारिश से चार गुना अधिक है।
बाढ़ से लिया दुबई ने सबक
पिछली बारिश के चलते आई बाढ़ से दुबई ने सबक लिया है और इस बार उसकी तैयारियां साफ नजर आईं। बारिश से एक दिन पहले ही मजदूरों ने सड़कों पर नालियां खोली थीं। शहर में मोबाइल फोन पर व्यापक रूप से आपातकालीन सूचनाएं भेजी गईं और लोगों को घर पर ही रहने की चेतावनी दी गई। बाढ़ की आशंका वाले घाटी के इलाकों की सड़कें बंद कर दी गईं, जबकि लोगों को पहाड़ी, रेगिस्तानी और समुद्री इलाकों से दूर रहने को कहा गया।
जलवायु परिवर्तन है वजह
यूएई के रेगिस्तानी इलाकों में भारी बारिश होना सामान्य नहीं है। वैज्ञानिकों ने दो सप्ताह पहले हुई रिकॉर्ड बारिश को जलवायु परिवर्तन से जोड़ा है। वर्ल्ड वेधर एट्रिब्यूशन पहले के तहत 21 वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि दोनों देशों में अत्यधिक वर्षा के लिए जलवायु परिवर्तन जिम्मेदार है। अध्ययन में पाया गया है कि बिना ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के बारिश में 10 से 40 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि नहीं हो सकती है।
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…