अमेरिकी राष्ट्रपति बदल सकते हैं होर्मुज स्ट्रेट का नाम?
- ट्रंप की टिप्पणी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लेकिन उनकी टिप्पणी ने एक सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कोई नेता किसी वैश्विक जलमार्ग का नाम बदल सकता है।
- यह सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले साल ही ट्रंप ने गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका कर दिया था।
- जहां तक होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलने का सवाल है, इसका सीधा जवाब है- नहीं। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून सम्मेलन और दीर्घकालिक समुद्री कानूनी सम्मेलन और दीर्घकालिक भौगोलिक सहमति जैसे वैश्विक समझौतों द्वारा शासित होते हैं।
- किसी भी देश को इन्हें एकतरफा रूप से बदलने का आधिकार नहीं है। ऐसे नाम व्यापक अंतरराष्ट्रीय समझौते के तहत रखे जाते हैं। इसलिए स्ट्रेट ऑफ ट्रंप का अस्तित्व नहीं हो सकता है।


