Select Date:

सुखोई-35 फाइटर जेट, S-400... अमेरिकी गुस्‍से के बाद भी ईरान रूस को क्‍यों दे रहा क‍िलर मिसाइलें और ड्रोन, समझें

Updated on 12-09-2024 03:08 PM
तेहरान: ईरान ने कथित तौर पर यूक्रेन के साथ युद्ध में उलझे रूस को कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें (सीआरबीएम) भेजी हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ईरान से रूस मिसाइलें जाने का दावा किया है। ईरान से फतेह-110, फतेह-360 और जोल्फघर सिस्टम मॉस्को डिलीवर किया गया है। फतेह 500 किलोग्राम पेलोड ले जाने में सक्षम है और जोल्फघर 700 किमी तक भारी हथियार ले जा सकता है। इन मिसाइलों के मिलने से रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में सीधी मदद मिलने की उम्मीद है लेकिन सवाल है कि ईरान को इससे क्या हासिल होगा, जिसने अमेरिका को नाराजगी मोल लेकर ये सौदा किया है।

फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा है कि रूस को इसी महीने, सितंबर की शुरुआत में ईरानी मिसाइलों की पहली खेप मिली है। मैक्सार टेक्नोलॉजीज की सैटेलाइट इमेजरी में रूसी जहाज पोर्ट ओल्या 3 दिखाया गया है, जिसमें कथित तौर पर ईरान के अमीराबाद बंदरगाह से रूस के अस्त्रखान तक मिसाइलों को ले जाया गया। रिपोर्ट से पता चलता है कि रूस ने अभी तक इन ईरानी निर्मित मिसाइलों को युद्ध में तैनात नहीं किया है लेकिन मॉस्को ने इसके इस्तेमाल के लिए अपनी सेनाओं को ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है।

रूस को मिसाइलें भेजने से ईरान को क्या फायदा?


ईरान को रूस को बैलिस्टिक मिसाइल भेजने से तात्कालिक और दीर्घकालिक दोनों तरह के फायदे हैं। अटलांटिक काउंसिल के अनुसार, ईरान काफी समय से Su-35 लड़ाकू जेट और S-400 एयर डिफेंस समेत उन्नत रूसी सैन्य तकनीक हासिल करना चाहता है। रूस अभी तक तकनीक ट्रांसफर में झिझकता रहा है। मिसाइल डिलीवरी के बाद का माहौल ईरान तक सैन्य तकनीक पहुंचाने में मददगार हो सकता है।

जेम्स मार्टिन सेंटर फॉर नॉनप्रोलिफरेशन स्टडीज के हन्ना नोटे और जिम लैमसन की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान रूस की कई हथियार प्रणालियों पर नजर जमाए हुए है। 2022 के बाद से ईरानी सैन्य हार्डवेयर पर रूस की निर्भरता काफी बढ़ गई है। ईरान ने रूस को बड़ी संख्या में शहीद-136 ड्रोन की आपूर्ति भी की है। इन ड्रोनों का रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले करने में इस्तेमाल किया है। अब ईरान ने उसको बैलिस्टिक मिसाइलें देकर यूक्रेन के खिलाफ मजबूती दे दी है। ऐसे में ईरान को अब रूस से जरूरी सैन्य तकनीक मिल सकती है, जो उसको इजरायल जैसे अपने विरोधियों के खिलाफ मजबूती देगी।

ईरान को रूस के साथ बढ़ते सैन्य सहयोग से लाभ साफ दिखता है लेकिन यह जोखिम से खाली नहीं है। ईरान को अमेरिका और पश्चिम के नए प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है तो रूस को भी सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इस सबके बावजूद ईरान अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाते हुए क्षेत्र में बड़ी ताकत बनने पर ध्यान दे रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
 01 May 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
 01 May 2026
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
 01 May 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
 01 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
 01 May 2026
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 29 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
Advt.