Select Date:

2025 तक टल सकती है सुनीता की पृथ्वी पर वापसी:स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन से वापस लाया जा सकता है

Updated on 09-08-2024 03:15 PM

बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से इंटरनेशल स्पेस स्टेशन (ISS) गए एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी अगले साल तक टल सकती है। नासा ने कहा- दोनों एस्ट्रोनॉट बोइंग के स्पेसक्राफ्ट के बजाय फरवरी 2025 में स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन से पृथ्वी पर लौट सकते हैं।

स्टारलाइनर या क्रू ड्रैगन का उपयोग करने पर फैसला अगले हफ्ते किसी समय होने की उम्मीद है। ये मिशन लगभग 8 दिनों का था, लेकिन स्टारलाइनर पर प्रोपल्शन सिस्टम की समस्याओं के कारण दोनों एस्ट्रोनॉट अभी तक पृथ्वी पर वापस नहीं लौट पाए है।

स्टारलाइनर मिशन 5 जून को रात 8:22 बजे लॉन्च हुआ था। ULA के एटलस V रॉकेट से इसे लॉन्च किया गया था। स्पेसक्राफ्ट 6 जून को रात 11:03 बजे ISS पहुंचा था। इसे रात 9:45 बजे पहुंचना था, लेकिन 28 में से 5 रिएक्शन कंट्रोल थ्रस्टर में परेशानी आ गई थी।

थ्रस्ट कमजोर होने का कारण ओवरहीटिंग थ्रस्टर्स
नए टेस्ट डेटा से पता चला है कि ओवरहीटिंग थ्रस्टर्स के कारण टेफ्लॉन सील पर असर पड़ रहा है, जिससे प्रोपलेंट फ्लो सीमित हो रहा है और थ्रस्ट कमजोर। ऐसे में नासा ये तय नहीं कर पा रहा है कि रिस्क उठाकर स्टारलाइनर से क्रू को लाए क्रू ड्रैगन का सुरक्षित ऑप्शन चुना जाए।

मिशन बदला तो ब्रिना क्रू के लौटेगा स्टारलाइनर
यदि नासा स्टारलाइनर के मिशन को बदलने का फैसला करता है, तो बोइंग स्पेसक्राफ्ट को बिना क्रू के वापसी के लिए कॉन्फ़िगर करेगा। यह बोइंग के लिए झटका होगा, क्योंकि यह उसका टेस्ट मिशन है। इसके सफल होने पर ही उसे नासा से क्रू मिशन की परमिशन मिलेगी।

स्टारलाइनर पर अब तक 1.6 बिलियन डॉलर खर्च
2016 से स्टारलाइनर के डेवलपमेंट में बोइंग 1.6 बिलियन डॉलर खर्च कर चुका है। इसमें वर्तमान मिशन के लिए खर्च किए 125 मिलियन डॉलर भी शामिल है। स्टारलाइनर को डेवलप करने में बोइंग को मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग इश्यू समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

क्रू ड्रैगन मिशन में दो सीटें खाली छोड़ी जाएगी
विल्मोर और विलियम्स की वापसी के लिए नासा अपकमिंग क्रू ड्रैगन मिशन में दो सीटें खाली छोड़ने के प्लान पर चर्चा कर रहा है। स्पेसएक्स का क्रू-9 मिशन सितंबर 2024 में लॉन्च किया जाना है। इस प्लान में विलियम्स और विल्मोर क्रू-9 टीम के साथ 2025 में वापसी करेंगे।

60 से ज्यादा दिन से ISS में डॉक है स्टारलाइनर
स्टारलाइनर कैप्सूल को ISS में अधिकतम 90 दिनों के लिए डॉक किया जा सकता है। इसे 60 से ज्यादा दिन हो चुके हैं। ये उसी पोर्ट पर डॉक है जहां आगामी मिशन में क्रू ड्रैगन को डॉक किया जाना है। नासा पहले ही स्पेसएक्स के क्रू-9 मिशन में एक महीने से ज्यादा की देरी कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.