Select Date:

MP के सरकारी स्कूलों में 'युनिफॉर्म' पर सस्पेंस: 16 जून से खुलेंगे स्कूल, गणवेश मिलेगी या खाते में आएगी राशि; अब तक नहीं हुआ फैसला

Updated on 01-06-2026 02:10 PM

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू होने के बावजूद विद्यार्थियों की गणवेश यानि 'युनिफॉर्म' को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है।

स्कूल शिक्षा विभाग और शासन स्तर पर यह तय नहीं हो पाया है कि इस वर्ष विद्यार्थियों को सिली-सिलाई गणवेश उपलब्ध कराई जाएगी या फिर पहले की तरह उनके खातों में राशि भेजी जाएगी।

ऐसे में 16 जून से स्कूल खुलने पर लाखों छात्र-छात्राएं निर्धारित गणवेश के बजाय अलग-अलग रंगों के कपड़ों में स्कूल पहुंच सकते हैं। सबसे अधिक परेशानी नर्सरी और पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों को होगी, क्योंकि उनके पास पिछले वर्षों की गणवेश भी उपलब्ध नहीं है।

सिली हुई गणवेश देने की थी तैयारी

शासन के निर्देश पर इस वर्ष कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को सीधे तैयार गणवेश उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए विद्यार्थियों के खातों में राशि भेजने की व्यवस्था समाप्त करने पर विचार किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 June 2026
भोपाल।  प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत राहतगढ़ नगर में 25 मई से 3 जून  तक आयोजित श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति…
 01 June 2026
भोपाल। पदोन्नति नियम- 2025 को लेकर हाई कोर्ट जबलपुर अगले सप्ताह निर्णय सुना सकता है। मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा ने इसी वर्ष 17…
 01 June 2026
 भोपाल। राजधानी के भोपाल रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-6 इन दिनों अव्यवस्थाओं और सुरक्षा संबंधी खामियों को लेकर चर्चा में है। यात्रियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां…
 01 June 2026
भोपाल। भदभदा चौराहे के पास एक शेडनुमा भवन में बिना वैध अनुमति के संचालित आइसक्रीम और कुल्फी निर्माण इकाई पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।…
 01 June 2026
भोपाल। प्रदेश में आज से तबादलों पर से प्रतिबंध हट जाएगा। विभाग 15 जून तक प्रशासनिक और स्वैच्छिक आधार पर तबादले कर सकेंगे। रिक्त स्थान यदि कहीं है तो उसे…
 01 June 2026
भोपाल। किसानों को वैज्ञानिक और टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत सोमवार को रायसेन जिले के रामसिया गांव से होगी। केंद्रीय…
 01 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में प्रदेश का पहला अत्याधुनिक स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर स्थापित किया जाएगा।इस केंद्र…
 01 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 16 जून से होगी। इसी दिन से प्रदेशभर में स्कूल चलें हम अभियान का दूसरा चरण भी प्रारंभ होगा, जो 30…
 01 June 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू होने के बावजूद विद्यार्थियों की गणवेश यानि 'युनिफॉर्म' को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है।स्कूल शिक्षा विभाग और…
Advt.