स्विट्जरलैंड के 72 सालों का इंतजार खत्म, पेनल्टी शूटआउट में हारकर कोलंबिया का सफर समाप्त
Updated on
08-07-2026 02:23 PM
वैंकूवर: फीफा विश्व कप 2026 में स्विट्जरलैंड ने इतिहास रचते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्री क्वार्टर फाइनल के आखिरी मुकाबले में स्विट्जरलैंड की टक्कर कोलंबिया से हुई। कनाडा के वैंकूवर में खेला गया मुकाबला निर्धारित समय तक 0-0 की बराबरी पर रहा। एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से मैच का नतीजा निकला। स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट को 4-3 से अपने नाम किया।
स्विट्जरलैंड और कोलंबिया ने अपने पहले शूटआउट पर गोल किया। दूसरे पर स्विट्जरलैंड की तरफ से जेकी अम्डोनी ने गोल मारा लेकिन डेविंसन सांचेज का पेनल्टी शॉट क्रॉसबार से टकरा गया। स्विट्जरलैंड की तरफ से मैनुअल अकांजी तीसरी पेनल्टी मिस कर गए और स्कोर 2-2 हो गया। इसके बादकुचो हर्नांडेज की पेनल्टी को स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ग्रेगोर कोबेल ने शानदार तरीके से बचा लिया। आखिर में रूबेन वर्गास ने निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदलकर स्विट्जरलैंड को जीत दिला दी।
72 साल बाद अंतिम आठ में जगह
स्विट्जरलैंड की फुटबॉल टीम ने 1954 के बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। 72 साल पहले अपनी मेजबानी में हुए टूर्नामेंट में टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। स्विट्जरलैंड ने इस जीत के साथ एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह पहली बार है जब टीम ने किसी एक विश्व कप में नॉकआउट चरण के एक से अधिक मुकाबले जीते हैं। इससे पहले स्विस टीम कभी भी विश्व कप के एक ही संस्करण में लगातार दो नॉकआउट जीत दर्ज नहीं कर पाई थी।
अब अर्जेंटीना से होगी टक्कर
क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड का सामना मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना से होगा। प्री क्वार्टर फाइनल में लियोनेल मेसी की टीम ने इजिप्ट को 3-2 से हराया। 78वें मिनट तक 0-2 से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने वापसी करते हुए मैच को अपने नाम किया। हालांकि रेफरी के अर्जेंटीना के पक्ष में कई विवादित फैसले दिए।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…