Select Date:

ट्रम्प से मिलेंगे सीरियाई राष्ट्रपति अल-शरा:अमेरिका ने आतंकी माना, सिर पर 84 करोड़ का इनाम था, अब UN ने भी आतंकी का टैग हटाया

Updated on 10-11-2025 12:57 PM
वॉशिंगटन डीसी, सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। वे रविवार को वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं। दोनों नेताओं की इस साल यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले मई 2025 में दोनों नेता सऊदी अरब में मिले थे।

अलकायदा से जुड़े अल-शरा को अमेरिका ने 2013 में आतंकियों की सूची में डाला था। उन पर 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 84 करोड़ रुपए का इनाम था। अल-शरा ने पिछले साल दिसंबर में सीरिया में तख्तापलट किया था। वे इस साल 29 जनवरी को सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति बने।

2 दिन पहले 7 नवंबर को अमेरिका ने उन्हें आतंकी लिस्ट से हटा दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा था कि शरा की सरकार ने लापता अमेरिकियों की तलाश और हथियार नष्ट करने जैसे अमेरिकी शर्तें पूरी कीं। इसलिए उन्हें सूची से हटाया गया।।

अगले ही दिन संयुक्त राष्ट्र ने भी ऐसा ही किया। उन पर रखा इनाम भी पिछले साल दिसंबर में हटा लिया गया था।

ISIS के खिलाफ सहयोग, सीरिया पुनर्निर्माण पर बात संभव

इस बातचीत का एजेंडा सीरिया में शांति और बिजनेस डील है। अमेरिकी कंपनियों ने सीरिया के ऊर्जा मास्टर प्लान पर काम किया है। सड़कों, पुल, आवास के ठेके अमेरिकी कंपनियों को मिल सकते हैं।

अमेरिकी दौरे के दौरान शरा के नेतृत्व में सीरिया ISIS के खिलाफ अमेरिका का साथ देने का ऐलान कर सकता हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका दमिश्क के पास सैन्य अड्डा बनाएगा, जहां मानवीय सहायता और सीरिया-इजराइल स्थिति पर नजर रखी जाएगी।

इस बैठक में कई दूसरों मुद्दों पर बात होने की उम्मीद है, जो अमेरिका-सीरिया संबंधों को बेहतर बनाने और मध्य पूर्व में स्थिरता बढ़ाने पर जोर देंगी।

  • ISIS के खिलाफ सहयोग: सीरिया को अमेरिकी-नीति 'ग्लोबल कोएलिशन टू डिफीट ISIS' में शामिल करने पर एक समझौते पर हस्ताक्षर। यह अल शरा के साथ अमेरिका की 'रीअल-पॉलिटिक' (व्यावहारिक कूटनीति) का हिस्सा है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने का मोटिव रखता है।
  • पुनर्निर्माण: 13 साल के सीरियाई गृहयुद्ध (2011-2024) से क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण पर चर्चा, 216 अरब डॉलर की मदद मांग सकते हैं। अमेरिका सीरिया को सहायता देने की दिशा में कदम उठा सकता है।
  • प्रतिबंधों में ढील: अमेरिकी प्रतिबंधों (जैसे सीजर एक्ट) को धीरे-धीरे हटाने की कोशिश। अल शरा ने संयुक्त राष्ट्र में अपनी स्पीच में इनकी पूरी तरह समाप्ति की मांग की है, ताकि सीरियाई जनता पर बोझ कम हो।
  • इजराइल के साथ समझौता: इजराइल-सीरिया सीमा सुरक्षा समझौते की दिशा में कदम, जिसमें अमेरिका मध्यस्थता करेगा। यह पांचवें दौर की डायरेक्ट बातचीत का आधार बनेगा, जो 2025 के अंत तक होनी है। साथ ही, अब्राहम समझौते के विस्तार पर भी बातचीत हो सकती है।

25 साल बाद अमेरिकी प्रेसिडेंट से मिले थे सीरियाई राष्ट्रपति

सऊदी अरब में मई में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अल-शरा से मुलाकात की थी। इस दौरान ट्रम्प ने सीरिया पर लगे कई प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया था। दरअसल, अमेरिका ने असद सरकार को कमजोर करने के लिए पैसे के लेनदेन समेत तेल, गैस, बैंकिंग और सैन्य सामान पर रोक लगा दी थी।

इस प्रतिबंध ने सीरिया को दुनिया से आर्थिक, राजनीतिक और तकनीकी रूप से काफी हद तक काट दिया गया था। अमेरिकी संसद ने 2019 में सीरिया पर सख्त प्रतिबंधों के लिए कानून बनाया था।

हालांकि इस कानून में यह प्रावधान था कि अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए इन प्रतिबंधों को हटा सकते हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसी अधिकार का इस्तेमाल करते हुए सभी बैन हटा दिए।

25 साल के बाद यह पहला मौका था जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीरियाई राष्ट्रपति से मुलाकात की हो। इससे पहले 2000 में जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और सीरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति हाफिज अल-असद (बशर अल-असद के पिता) के बीच मुलाकात हुई थी।

अल-जुलानी के नाम से जाना जाते थे अल-शरा

अहमद अल-शरा ने 2003 में मेडिकल की पढ़ाई छोड़ अल कायदा नेताओं के संपर्क में आए। उन्हें अमेरिकी सेना ने 2005 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल से छूटने के बाद अल-शरा ने अल कायदा की सीरिया शाखा जबात अल-नुस्र का गठन किया।

2016 में वह अल कायदा से अलग हो गए और हयात तहरीर अल-शाम (HTS) की स्थापना की। दिसंबर 2024 में बशर अल-असद के पतन के बाद जुलानी ने सत्ता संभाली। इसके बाद दुनिया को उनके असली नाम का पता चला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.