Select Date:

तालिबान के विदेश मंत्री का नहीं होगा भारत दौरा... पाकिस्तान ने UNSC में बैठकर अड़ाई टांग, जानें कैसे लगा दी रोक

Updated on 06-09-2025 01:45 PM
काबुल: तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने इस महीने होने वाली अपनी प्रस्तावित भारत यात्रा रद्द कर दी है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों के तहत लगाए यात्रा प्रतिबंध से छूट न मिलने के बाद काबुल के तालिबान प्रशासन ने यह फैसला लिया है। अंगर यह यात्रा होती, तो अगस्त 2021 में काबुल की सत्ता पर कब्जा करने के बाद भारत की यात्रा करने वाले तालिबान के पहले मंत्री होते।

काबुल की सत्ता पर कब्जा करने के बावजूद संयुक्त राष्ट्र ने तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान नेताओं पर यात्रा प्रतिबंध लगा रखा है। तालिबान नेताओं को विदेश यात्रा करने के लिए छूट हासिल करनी होती है। मामले से परिचित लोगों का कहना है कि ऐसा माना जाता है कि तालिबान विदेश मंत्री को छूट देने से इनकार करने के पीछे इस्लामाबाद का हाथ है।

यात्रा रोकने के पीछे पाकिस्तान

पाकिस्तान इस समय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1988 प्रतिबंध समिति का प्रमुख है। यह समिति प्रतिबंधित तालिबान नेताओं से संबंधित यात्रा प्रतिबंध, संपत्ति जब्त करने और हथियार प्रतिबंध के कार्यान्वयन की देखरेख करता है। पाकिस्तान इस समय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है। 1988 की प्रतिबंध समिति में सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्य शामिल होते हैं और अगर किसी एक सदस्य के आपत्ति जताने पर छूट रोकी जा सकती है।
इसके पहले पिछले मुत्ताकी की पाकिस्तान यात्रा प्रस्तावित थी। तब कथित तौर पर अमेरिका ने छूट पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद यात्रा रद्द कर दी गई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में मुत्ताकी की भारत यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं, अफगानिस्तान के लोगों के साथ हमारे लंबे समय से संबंध हैं। भारत अफगान लोगों की आकांक्षाओं और विकास संबंधी जरूरतों का समर्थन करता रहेगा।' उन्होंने आगे कहा, 'हम अफगान अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। इस बारे में कोई अपडेट होगा, तो हम उसे आपके साथ साझा करेंगे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.