Select Date:

भारत संग रक्षा सौदा कर रहा तालिबान, एयर डिफेंस एक्टिवेट करने का दिल्‍ली ने दिया ऑफर, पाकिस्‍तानी जेट नहीं कर पाएंगे हमला, दावा

Updated on 15-10-2025 12:55 PM
काबुल: अफगान मीडिया ने दावा किया है कि भारत ने बगराम एयरबेस में एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट करने का वादा किया है। अफगान मीडिया ने ये दावा उस वक्त किया है, जब दो बड़ी घटनाएं हो रही हैं। पहली ये कि तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी का पहला दिल्ली दौरा हुआ है और दूसरी घटना ये, कि पिछले एक हफ्ते से तालिबान और पाकिस्तान के बीच भारी संघर्ष चल रहा है। पाकिस्तान वायुसेना के काबुल में हवाई हमले के बाद तालिबान ने पलटवार करते हुए पाकिस्तान के कई सैन्य चौकियों पर भीषण हमले किए, जिनमें 58 पाकिस्तान सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है।

दूसरी तरफ amu.tv ने तालिबान के हाई लेवल सूत्रों के हवाले से गोपनीय खुलासा करते हुए दावा किया है, कि तालिबान ने पाकिस्तान पर जवाबी हमले इसलिए किए हैं, क्योंकि तालिबान संदेश देना चाहता है कि वो पाकिस्तान के छाए से निकलकर भारत की तरफ शिफ्ट हो रहा है। amu.tv ने इसे तालिबान की स्ट्रैटजी के लिहाज से बहुत बड़ा रणनीतिक मोड़ बताया है।
तालिबान और पाकिस्तान में कैसे बिगड़े संबंध?
आपको बता दें कि तालिबान ने कुनार, पक्तिया, नंगरहार और कंधार प्रांतों से पाकिस्तान के दर्जन भर से ज्यादा चौकियों को निशाना बनाया था। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुहाजिद ने बाद में काबुल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन हमलो में पाकिस्तान के 58 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने कथित तौर पर 9 अक्टूबर को काबुल पर पाकिस्तान के हवाई हमलों के सीधे जवाब में इस अभियान को मंजूरी दी थी। पाकिस्तान के काबुल में हवाई हमले करने का मकसद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के नेता मुफ्ती आसिम नूर वली महसूद को मारना था। लेकिन हमला नाकाम रहा। बाद में टीटीपी ने मुफ्ती नूर वली का एक ऑडियो संदेश जारी किया। इस ऑडियो क्लिप को दक्षिणी वजीरिस्तान से जारी किया गया था, जिसमें उन्होंने मौत के दावे का खंडन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ हमलों की रफ्तार को तेज करने का आदेश दिया था। इसके बाद से टीटीपी ने पाकिस्तान में हमले तेज कर दिए हैं
कंधार के गवर्नर मुल्ला मोहम्मद शिरीन अखुंद, जो पाकिस्तान में मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा के विशेष दूत भी हैं, उनके आदेश के बाद फिर 12 अक्टूबर को तालिबान ने पाकिस्तान पर हमले रोक दिए। अखुंद ने कथित तौर पर दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का आग्रह किया था। लेकिन स्थिति फिर से तब खराब हो गई, जब पाकिस्तानी सेना ने कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में तालिबान बटालियनों और इस्मत काकर कैंप पर भयानक हमला कर दिया। इसमें तालिबान को भारी नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है। इस हमले ने तालिबान में पाकिस्तान के खिलाफ भारी गुस्सा भर दिया है और तालिबान, अब हर हाल में पाकिस्तान से बदला लेना चाह रहे हैं
भारत के करीब आने के लिए पाकिस्तान पर हमला?
पाकिस्तान और तालिबान के बीच संबंध काफी खराब हो चुके हैं, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन amu.tv का ये दावा थोड़ा हैरान करने वाला है कि तालिबान के रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ सूत्र ने खुलासा किया है, कि तालिबान ने पाकिस्तान पर जवाबी हमले सिर्फ काबुल हवाई हमलों के जवाब में नहीं किए थे। इसने दावा किया है कि ये हमले असल में, पाकिस्तान के साथ क्षेत्रीय संबंधों को तोड़ने और भारत के साथ सैन्य सहयोग को मजबूत करने के एक सुनियोजित प्रयास का हिस्सा थे। तालिबानी अधिकारियों का कहना है, कि पाकिस्तानी सेना तालिबान को अस्थिर करने के लिए बलूचिस्तान में ISIS लड़ाकों को ट्रेनिंग दे रहा है और तालिबान और ISIS के बीच जो संघर्ष को रोकने के लिए बातचीत चल रही है, पाकिस्तान की सेना उसे तोड़ने की कोशिश कर रही है। पाकिस्तान का मकसद अब अफगानिस्तान में तालिबान को कमजोर करना है इसलिए तालिबान अब भारत की तरफ देख रहा है।
क्या अफगानिस्तान में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव करेगा भारत?
इससे आगे सबसे सनसनीखेज दावा भारत को लेकर है, जो पूरे एशिया की जियो-पॉलिटिक्स को ही बदल कर रख देगा। इसमें दावा किया गया है कि तालिबान अब भारत के साथ अपनी रक्षा साझेदारी का विस्तार कर रहा है। इसके आगे दावा किया गया है कि भारत ने कथित तौर पर तालिबान के रक्षा मंत्रालय को सैन्य उपकरण प्रदान करके और बगराम एयर बेस, काबुल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और कंधार अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निष्क्रिय पड़े एयर डिफेंस सिस्टम को फिर से एक्टिव करने में मदद करने भरोसा दिया है।

बगराम और काबुल एयरबेस में पहले से ही एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद हैं, लेकिन ये अब निष्क्रीय हैं। जिसे भारत ने एक्टिव करने में मदद देने की बात कही है। नवभारत टाइम्स इस दावे की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन अगर वाकई ऐसा होने वाला है तो इसका मतलब ये होगा कि अफगानिस्तान के पास अपना एयर डिफेंस सिस्टम होगा और पाकिस्तान के लिए फिर अफगानिस्तान में आसानी से हवाई हमले करना मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा अगर वाकई ऐसा होता है तो इसके जियो-पॉलिटिकल असर काफी ज्यादा होंगे और ये घटना, पाकिस्तान के पैरों तले जमीन खिसकाने वाली होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.