तालिबान को कार्रवाई करनी पड़ेगी... अफगानिस्तान में बमबारी के बाद मुनीर की नई धमकी, भारत पर लगाए इल्जाम
Updated on
18-10-2025 02:18 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अफगनिस्तान से बढ़ती तनातनी के बीच असीम मुनीर ने तालिबान शासन को धमकाने की कोशिश की है। वहीं अफगानिस्तान में भारत की दखल की बात भी कही है। पाक सेना प्रमुख मुनीर ने कहा कि तालिबान शासन को अफगानिस्तान की धरती से पाकिस्तान में हमले करने वाले गुटों पर कार्रवाई करनी चाहिए। मुनीर ने कहा कि भारत से मदद पा रहे गुटों को अफगानिस्तान की धरती पर पनाह मिल रही है, जो दोनों देशों में तनाव की बड़ी वजह है।
शनिवार को एबटाबाद में सैन्य अकादमी के कार्यक्रम में बोलते हुए मुनीर ने अफगानिस्तान और भारत पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि तालिबान सरकार को पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल रोकना होगा। मुनीर की यह टिप्पणी पाकिस्तान आर्मी के शुक्रवार रात अफगानिस्तान में किए हमले के बाद आई है। इस हमले में अफगानिस्तान में बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है।
हम हार नहीं मानेंगे: मुनीर
असीम मुनीर ने कहा कि मई में हुए संघर्ष में पाक सेना ने भारत को तगड़ा मुकाबला दिया। अब भारत की मदद पाए गुट अफगानिस्तान की धरती से पाकिस्तान की जमीन को निशाना बना रहे हैं। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा। मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी हमले का पूरी मजबूती से जवाब देगा।असीम मुनीर ने स्पष्ट रूप से अपने देश में अनिश्चित्ता के लिए भारत पर इल्जाम लगाया है। मुनीर ने कहा कि भारत समर्थित आतंकवाद एक बड़ा खतरा बन रहा है। पाकिस्तानी आर्मी ने हालिया दिनों में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वां में सुरक्षाबलों पर हो रहे एक के बाद एक हमलों के लिए अफगानिस्तान और भारत पर आरोप लगाए हैं।
पाक आर्मी का अफगानिस्तान में हमला
पाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान में नया हमला किया। अफगानिस्तान के मीडिया आउटलेट टोलो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान ने पक्तिका प्रांत के कई जिलों में हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में रिहायशी घरों को निशाना बनाया गया है। इसमें महिलाओं और बच्चे समेत कई लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में क्रिकेट खिलाड़ी भी शामिल हैं।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…