इजरायल को लेकर पाकिस्तान में तनाव, शहबाज सरकार ने किया इंटरनेट बंद, सड़कें ब्लॉक, तहरीक-ए-लब्बैक फिर लगाएगी आग?
Updated on
10-10-2025 01:05 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी में इंटरनेट बंद करते हुए सड़कों को ब्लॉक कर दिया है। ऐसा कट्टर मजहबी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के प्रदर्शन को देखते हुए किया गया है। जिसका इतिहास खतरनाक और हिंसक प्रदर्शन का रहा है। तहरीक-ए-लब्बैक आज 'लब्बैक या अक्सा मिलियन मार्च' निकालने वाला है और उससे पहले सड़कों को बंद करते हुए इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा राजधानी इस्लामाबाद में आने वाली तमाम सड़कों को कंटेनर रखकर ब्लॉक कर दिया गया है।
वहीं, इस्लामाबाद पुलिस ने गुरुवार को बताया है कि लाहौर शहर में इजरायल विरोधी प्रदर्शन के मुद्दे पर कानून प्रवर्तन अधिकारियों और पार्टी के सदस्यों के बीच हुई हिंसक झड़पों में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान द्वारा शुक्रवार को इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर इज़राइल विरोधी प्रदर्शन करने की घोषणा के बाद, पंजाब पुलिस ने टीएलपी के प्रमुख साद हुसैन रिजवी को गिरफ्तार करने के लिए यहां मुख्यालय पर छापा मारा था।
बुधवार से पाकिस्तान में हिंसक घटनाएं पंजाब पुलिस की तरफ से हुसैन रिजवी की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गये हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) को शुक्रवार आधी रात से दोनों शहरों में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं को अनिश्चित काल के लिए निलंबित करने का आदेश दिया है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस फैसले का आदेश दिया है। इस बीच, पंजाब सरकार ने भी पूरे प्रांत में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दी है, जिससे 10 दिनों के लिए सभी प्रकार के विरोध प्रदर्शनों, रैलियों और सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
दूसरी तरफ कट्टरपंथी इस्लामी राजनीतिक दल टीएलपी का कहना है कि वो प्रस्तावित गाजा समझौते के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इसने इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर और पंजाब प्रांत के दो शहरों में मार्च निकालने की घोषणा की है। समूह का आरोप है कि इस समझौते को पश्चिमी ताकतों, खासकर अमेरिका का समर्थन हासिल है। पार्टी ने अपने समर्थकों से 10 अक्टूबर को जुमे की नमाज के बाद इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर मार्च निकालने का आग्रह किया है। न्यूज18 ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि टीएलपी ने इसे "गाजा के साथ विश्वासघात के खिलाफ निर्णायक विरोध" बताया है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…