Select Date:

22 करोड़ का अटल भवन 73 करोड़ में हुआ तैयार, पर इसमें परिषद मीटिंग हॉल ही नहीं, महापौर ने बनाने के लिए सीएम से मांगी जमीन

Updated on 08-05-2026 11:01 AM

भोपाल। नगर निगम भोपाल ने गुरुवार को अपने आठ मंजिला नए मुख्यालय भवन का औपचारिक कामकाज शुरू कर दिया। जब इस भवन का प्रस्ताव बना था तो इसकी लागत 22 करोड़ रुपये बताई गई थी। पूरा होते-होते इसकी लागत 44 करोड़ रुपये हुई। लोकार्पण समारोह में पता चला कि इस भवन पर नगर निगम 73 करोड़ रुपया खर्च कर चुका है।

यानी शुरुआती लागत से तीन गुना से भी अधिक। इस खर्च के बाद भी भवन में परिषद की बैठकों के लिए हॉल नहीं बन पाया है। ऐसे में महापौर मालती राय ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से भवन के पीछे स्थित जमीन मांगी है ताकि उसपर परिषद हॉल का निर्माण किया जा सके। इसके लिए निगम को करीब 10 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।

हालांकि महापौर की मांग पर मुख्यमंत्री ने कोई घोषणा नहीं की है। बताया जा रहा है कि पूर्व में जब भी भवन के निर्माण की लागत बढ़ाई गई तो उसके प्रस्ताव एमआईसी और परिषद के सामने रखे गए थे, लेकिन 44 करोड़ के बाद लागत बढ़ने को लेकर कोई भी प्रस्ताव न तो परिषद में रखा और ना ही एमआइसी में आया।

इस बारे में नगर निगम की आयुक्त संस्कृति जैन का कहना है कि 44 करोड़ रुपये तो भवन बनाने में ही खर्च हो गए। इसके अलावा करीब 29 करोड़ रुपये विद्युत उपकेन्द्र, लिफ्ट, फर्नीचर, जियोथर्मल प्लांट, सीसीटीवी सहित अन्य कामों पर खर्च हुआ है। यह राशि उनके आने से पहले अलग-अलग मदों से स्वीकृत हो चुकी थी। इसलिए इसका प्रस्ताव परिषद में नहीं लाया गया। नगर निगम का यह मुख्यालय भवन भू-तल सहित आठ मंजिल का है। लगभग दो लाख वर्गफीट से बना यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

नए भवन में शुरू किया जनसेवा केन्द्र

भवन के भू-तल पर जनसेवा केन्द्र भी शुरू किया गया है, जहां नागरिकों से सभी विभागों से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इनमें जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन के काउंटर के साथ ही उद्यान शाखा, राजस्व, सीवेज, जल कार्य सहित अन्य शाखाओं के काउंटर भी स्थापित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, अटल भवन कहा जाएगा

मुख्यमंत्री डा. यादव ने नगर निगम के नये मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की क्लीन और ग्रीन कैपिटल, झीलों की नगरी भोपाल के नगर निगम का यह भवन सुशासन का प्रतीक बनेगा। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने जन सेवा को शासन का आधार माना था। उनके नाम पर यह अटल भवन कहा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता शपथ पटल पर लिखा कि ''भोपाल स्वच्छता में रहेगा नंबर-वन''। उन्होंने कहा कि भोपाल का गौरव दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। इसे मेट्रोपालिटिन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ को भोपाल से जोड़ते हुए यह क्षेत्र विकास के नए सोपान तय करेगा।

नीमच में निगम के सोलर प्लांट का भी लोकार्पण

नगर निगम की ओर से नीमच जिले के देवरी में लगे 10.5 मेगावाट का सोलर प्लांट का भी मुख्यमंत्री ने भोपाल से ही शुभारंभ किया। लगभग 45 करोड़ के इस परियोजना में निगम ने 14 करोड़ रुपये दिए हैं और शेष खर्च कंपनी उठा रही है। बताया जाता है कि गाजियाबाद की टेक्नोसिस के साथ निगम ने 25 साल का अनुबंध किया है। इसमें सस्ती दर पर बिजली मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.