Select Date:

संकटमोचन बना 5 KG एलपीजी सिलिंडर, श्रमिकों सहित सभी के लिए 1150 रुपये में उपलब्ध, लाइन लगाने की जरूरत नहीं

Updated on 08-04-2026 11:26 AM

भोपाल। जिले में अब एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए पांच किलोग्राम सिलिंडर संकटमोचन साबित हो रहा है। यह सिलिंडर श्रमिकों सहित सभी के लिए महज एक हजार 150 रुपये में उपलब्ध हैं, जिसके लिए उपभोक्ताओं को अपना एक पहचान दस्तावेज एजेंसी पर पेश करना होगा और उन्हें आसानी से सिलिंडर मिल जाएगा। ऐसे में घरेलू सिलिंडर खत्म होने पर छोटा सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए मददगार साबित होगा।

पांच किलोग्राम सिलिंडर की आपूर्ति में बढ़ोतरी

बता दें कि केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि श्रमिकों के लिए पांच किलोग्राम सिलिंडर की आपूर्ति में बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के अनुसार जिले में घरेलू गैस सिलिंडर के साढ़े पांच लाख और व्यावसायिक सिलिंडर के 40 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं।

इनको 40 से अधिक गैस एंजेंसियों के माध्यम से सिलिंडरों की आपूर्ति की जाती है। अब भी जिले में हर दिन घरेलू सिलिंडरों की 12 हजार से अधिक बुकिंग हो रही है और 10 हजार से अधिक आपूर्ति की जा रही है।

इसके बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति नहीं होने से वह परेशान हो रहे हैं और सीधे गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं, ऐसे में लाइन लगने से अव्यवस्था बन रही है।

इसी बीच शासन के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने सभी गैस एजेंसियों को पांच किलोग्राम का सिलिंडर उपलब्ध करवाया है, जिससे वह उपभोक्ताओं की डिमांड पर एक दस्तावेज का सत्यापन कर सिलिंडर दे सकेंगे।

40 गैस एजेंसियों को दिए दो हजार सिलिंडर

भारत, इंडेन व एचपी की कुल 40 गैस एजेंसियां हैं, जिन्हें अब तक करीब दो हजार पांच किलोग्राम के सिलिंडर उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। जो कि नए उपभोक्ताओं को एक हजार 150 रुपये में सिलिंडर दे सकेंगी, जबकि जिनके पास पहले से पांच किलोग्राम के सिलिंडर हैं वह 585 रुपये में भरा हुआ सिलिंडर ले सकेंगे।

पांच दिन की एलपीजी गैस का भंडार

जिले में हर दिन करीब 450 मीट्रिक टन एलपीजी गैस की खपत होती है, ऐसे में अभी भौंरी स्थित डिपो में डेढ़ हजार मीट्रिक टन एलपीजी गैस उपलब्ध है, जो कि चार से पांच दिन का स्टॉक है, जिससे घरेलू व व्यावसायिक सिलिंडरों के माध्यम से आपूर्ति की जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.