भारत की राजनीति को सेना कंट्रोल करती है... पाकिस्तान के टॉप जनरल की बात सुनकर पीट लेंगे माथा, कहा- अगला युद्ध कश्मीर से आगे
Updated on
21-10-2025 01:44 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों और राजनेताओं की बात सुनकर आप हैरत में माथा पीट सकते हैं। हंस सकते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि पाकिस्तान की सेना के अधिकारी दशकों से ऐसी ही बातें करते रहे हैं। इसीलिए पाकिस्तान के ज्यादातर लोगों के मन में एक काल्पनिक विश्वास है कि उन्होंने भारत को हर जंग में हराया है, पाकिस्तान की सेना भारत फतह कर सकती है...। इनकी बातों को सुनकर आपको अब हंसी नहीं आएगी, बल्कि आप अपना माथा पीट सकते हैं।
जैसे पाकिस्तान की सेना के नंबर-2 अधिकारी जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने कहा है कि 'भारत की राजनीति को सेना कंट्रोल करती है।' अब मतलब आप ये सोचिए, कि जो सेना खुद पाकिस्तान को कंट्रोल करती है, जिस पाकिस्तान में हर 15-20 सालों में सैन्य शासन लगता रहा हो, उसके सैन्य अधिकारी भारत को लेकर कह रहे हैं कि 'भारत की राजनीति को सेना कंट्रोल करती है।
अगला युद्ध कश्मीर से आगे- पाकिस्तानी जनरल पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारी, जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि "भारतीय सेना राजनीतिक हो चुकी है और भारतीय राजनीति सैन्यकरण की शिकार है।" जबकि हकीकत ये है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, अपना हर फैसला आर्मी चीफ से पूछकर लेते हैं। जो भी विदेशी लीडर आता है, वो इस्लामाबाद नहीं, बल्कि रावलपिंडी आता है। जैसे डोनाल्ड ट्रंप ने भी शहबाज शरीफ की जगह असीम मुनीर से वाइट हाउस में मुलाकात की थी। इसके बाद शमशाद मिर्जा ने आगे गीदड़भभकी देते हुए कहा कि 'अगला युद्ध सिर्फ कश्मीर तक सीमित नहीं रहेगा।' यानि, पाकिस्तान की सेना स्वीकार कर रही वह फिर से सीमाओं के पार आतंक फैलाने की योजना बना रही है।
इसके अलावा शमशाद मिर्जा ने कहा कि "भारत के खिलाफ मई महीने के संघर्ष में पाकिस्तान अपने संसाधनों की बदौलत लड़ा।" जबकि हकीकत ये है कि तुर्की का एक युद्धपोत कराची पोर्ट पर खड़ा था, चीन ने उसे पीएल-15 मिसाइलें सौंपी थी और तुर्की से बायरकतार टीबी-2 ड्रोन की सप्लाई हुई थी। इसके अलावा भी चीन लगातार पाकिस्तान को सैटेलाइट से लाइव फीड दे रहा था। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि "भारत प्रभुत्व के लिए सैन्य शक्ति और पश्चिमी समर्थन का इस्तेमाल करता है।" जबकि हकीकत ये है कि भारत, अपनी अर्थव्यवस्था, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और लोकतंत्र के जरिए प्रभाव जमाता है और पाकिस्तान चाहे तो भारत के रास्ते पर चल सकता है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…