एयरपोर्ट में लैंडिंग करने वाली थी फ्लाइट तभी सो गया ट्रैफिक कंट्रोलर, घंटे भर चक्कर लगाता रहा विमान, अटकी रही यात्रियों की जान
Updated on
19-09-2025 01:38 PM
पेरिस: फ्रांस के कोर्सिका द्वीप पर एक हैरान करने वाली घटना घटी, जब राजधानी अजाशियो के नेपालियन बोनापार्ट एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ड्यूटी के दौरान सो गया। इसके चलते यात्रियों से भरा विमान लगभग एक घंटे तक कोर्सिका के आसमान में चक्कर लगाता रहा। द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, घटना मंगलवार आधी रात के कुछ समय के बाद की है, जब एयर कोर्सिका के एयरबस A320 विमान ने अजाशियो स्थित हवाई अड्डे पर उतरने के लिए संपर्क किया, लेकिन एयर पोर्ट के ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर से उसे कोई जवाब नहीं मिला।
ब्रिटिश मीडिया आउटलेट डेली मेल ने बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल से जवाब न मिलने के कारण पर्यटकों से भरा यात्री विमान भूमध्य सागर के ऊपर 18 मिनट तक चक्कर लगाता रहा। फ्रांस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बुधवार को इस घटना की पुष्टि की। इसके बाद विमान ने द्वीप के दूसरी ओर स्थित बस्तिया शहर की ओर जाने की तैयारी शुरू कर दी थी।
फायर विभाग की टीम पहुंची ATC पर
इस बीच एयर पोर्ट की फायर टीम को जांच के लिए कंट्रोल टॉवर भेजा गया। जब दरवाजा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और तब जाकर टॉवर तक पहुंचने में सफल रहे। द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जब कर्मचारी अंदर घुसे तो देखकर हैरान रह गए। ट्रैफिक कंट्रोलर अपनी मेज पर सो रहा था। इसके बाद उसे जगाया गया।
यात्रियों की अटकी रही जान
नींद से वापस होश में आने के बाद कंट्रोलर ने जल्दी से रनवे की लाइटें जलाईं और उड़ान को लैंडिंग के लिए अनुमति दी। तब जाकर विमान सुरक्षित रूप से लैंड हुआ। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान यात्रियों की जान सांसत में रही। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने घटना की पुष्टि करते हुए असामान्य स्थिति की जांच शुरू कर दी है। ट्रैफिक कंट्रोलर का शराब और नशीली दवाओं के लिए परीक्षण किया गया, जिसका रिजल्ट निगेटिव रहा। अजाशियो हवाई अड्डे से प्रतिदिन 50 से अधिक वाणिज्यिक उड़ानें गुजरती हैं।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…