Select Date:

भोपाल में गैस का 'खेल', होटल-रेस्टोरेंट को बेचे बिना OTP के सिलिंडर, बुकिंग करने के बाद भी उपभोक्ता परेशान

Updated on 16-04-2026 11:58 AM

, भोपाल। जिले में एलपीजी उपभोक्ता को बुकिंग करने के बाद भी समय पर घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस वजह से वह भीषण गर्मी में एजेंसी-गोदाम पर सिलिंडर के लिए लाइन में लगने के लिए मजबूर हैं। दरअसल एजेंसी संचालकों द्वारा बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को छोड़कर बिना ओटीपी के सिलिंडर आपूर्ति कर दिए गए हैं। जब गैस कंपनियों ने इसकी जानकारी एजेंसियों से मांगी तो वह रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार भोपाल में साढ़े पांच लाख घरेलू एलपीजी व 40 हजार व्यावसायिक उपभोक्ता हैं, जिनको 40 गैस एजेंसियों के माध्यम से सिलिंडरों की आपूर्ति की जाती है। अभी नये नियमों के अनुसार शहरी क्षेत्र में 25 से 35 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बुकिंग की सीमा कर दी गई है।

इसके बाद ही ओटीपी आदि आने पर एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को सिलिंडर आपूर्ति की जाती है। इस व्यवस्था के बाद से होटल, रेस्टोरेंट, हॉकर्स कॉर्नर आदि संचालक घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में संचालकों ने बिना ओटीपी के ही सिलिंडर देना शुरू कर दिया है।

ऐसी एक शिकायत खाद्य विभाग को मिली थी, जिससे खाद्य टीम ने मिनाल रेसीडेंसी स्थित एचपी फिनिक्स गैस एजेंसी पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जानकारी मांगी तो पता चला कि बिना ओटीपी के करीब 300 सिलिंडर आपूर्ति कर दिए गए हैं। जिनका एजेंसी के पास कोई रिकॉर्ड ही नहीं है और वह एचपी गैस कंपनी को उपलब्ध भी नहीं करवा पा रहे हैं। इस वजह से कंपनी के द्वारा एजेंसी संचालक को नए सिलिंडर की खैप नहीं दी जा रही है। ऐसे में अब उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है और उनको सिलिंडर नहीं मिल रहा है।

इंडेन की एजेंसियों पर समस्या बरकरार जिले में इंडेन कंपनी के करीब ढाई लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं, जबकि 26 से अधिक गैस एजेंसी हैं। अब भी बुकिंग करने में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यदि बुकिंग हो रही है तो 10 से 15 दिन पहले सिलिंडर नहीं मिल रहा है। ऐसे में उपभोक्ता गोविंदपुरा स्थित गैस गोदाम, एजेंसियों पर कतार में लगकर सिलिंडर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। करोंद जेल रोड स्थित हैप्पी इंडेन पर हर दिन उपभोक्ताओं की लाइन लगी रहती है।

सात दिन का गैस स्टॉक उपलब्ध

जिले में भौरी बकानिया स्थित एलपीजी गैस डिपो में करीब तीन हजार 500 मीट्रिक टन एलपीजी गैस उपलब्ध हैं। इस तरह से अभी छह से सात दिन का स्टॉक मौजूद हैं, जिले में प्रतिदिन 400 से 450 मीट्रिक टन एलपीजी गैस की खपत होती है। जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि एजेंसी संचालकों को नियमानुसार ही सिलिंडर आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। एचपी फिनिक्स एजेंसी वाले ने बिना ओटीपी के सिलिंडर दिए हैं, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
 23 April 2026
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
 23 April 2026
भोपाल। कहते हैं कि कोई भी बड़ा निर्णय यूं ही नहीं हो जाता। ऐसा ही कुछ किसानों को भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के मामले में भी हुआ। अधिकारी…
 23 April 2026
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
 23 April 2026
 भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
 23 April 2026
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
 23 April 2026
 भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…
Advt.