Select Date:

'यहूदी शासन ने बड़ी गलती कर दी', खामेनेई की मौत के बाद X अकाउंट से पोस्ट, इजरायल को धमकी

Updated on 07-03-2026 12:23 PM
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ ही एक तस्वीर शेयर की गई है जिसमें मिसाइल के बनाने और उसे लक्ष्य को निशाना बनाते हुए दिखाया गया है। इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले की शुरुआत में ही सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को निशाना बनाया था। 1 मार्च को ईरान के सरकारी टीवी ने उनकी मौत की पुष्टि की थी, जिसने मिडिल ईस्ट को गहरे संकट में धकेल दिया है।

खामेनेई की मौत के छह दिन बाद X पर पोस्ट

खामेनेई पर हमले के छह दिन बाद अब उनके एक्स अकाउंट पर मैसेज को शेयर किया गया है। इसमें कहा गया, जायोनिस्ट शासन ने बहुत बड़ी गलती कर दी है और अल्लाह के करम से इसके नतीजे (इजरायली) शासन को निराश कर देंगे। इस पोस्ट के साथ AI से बनी एक तस्वीर भी पोस्ट की गई है।

तस्वीर में दिखाया मिसाइल हमला

दिवंगत सुप्रीम लीडर के अकाउंट से शेयर की गई तस्वीर में मिसाइल को बनाने से लेकर हमला करने तक के कई चरणों का दृश्य है। इसमें वैज्ञानिकों को मिसाइल बनाते, सैनिकों को लॉन्च करते और अंत में टारगेट पर हमला करते दिखाया गया है। तस्वीर में एक हाइपरसोनिक मिसाइल नजर आ रही है, लेकिन किसी खास हथियार या संभावित हमलों का जिक्र नहीं है।

मौत के ठीक बाद भी की गई थी पोस्ट

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि खामेनेई का अकाउंट कौन मैनेज कर रहा है, लेकिन तकनीकी रूप से देखा जाए तो यह मौत के बाद दूसरी पोस्ट है। इसके पहले 1 मार्च को मौत की पुष्टि के बाद अकाउंट पर पवित्र कुरान की आयत शेयर की थी, जिसे उनकी मौत के बारे में संदेश के रूप में देखा गया था। इसमें लिखा था, अल्लाह के नाम पर, जो रहमदिल और दयालु है। वफादार लोगों में वे लोग हैं जो अल्लाह से किया वादा पूरा करते हैं और वे जरा भी नहीं बदले हैं।

इजरायल-अमेरिका ने खामेनेई को कैसे मारा?

इजरायल और अमेरिका ने 28 मार्च को ईरान पर हवाई हमला बोल दिया था। अमेरिकी सेना ने बताया था कि पहले 24 घंटे में उसने ईरान में 1000 ठिकानों पर बमबारी की थी। इसमें सबसे अहम तेहरान में खामेनेई के दफ्तर पर किया गया हमला था। इस हमले में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के साथ शीर्ष अधिकारी मारे गए थे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक इजरायली अधिकारी के हवाले से बताया था कि खामेनेई की बॉडी उनके परिसर के मलबे के नीचे मिली थी। खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने जबरदस्त पलटवार किया है और खाड़ी देशों में अमेरिकी बेस पर हमला कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.