नोबेल का ऐलान
नोबेल कमेटी ने शुक्रवार को कहा कि साल 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेज़ुएला की राजनेता मरिया कोरीना मचादो को दिया गया है। नोबेल शांति पुरस्कार मरिया कोरीना मचादो को वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण तरीक़े से तानाशाही के सामने लोकतंत्र के लिए संघर्ष करने के लिए दिया गया है।नोबेल कमिटी ने अपने बयान में कहा है कि 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार ऐसी महिला को जा रहा है, जिन्होंने अंधेरे के बीच लोकतंत्र की लौ को जलाया है। नोबेल शांति पुरस्कार हासिल कर रहीं मरिया हालिया समय में लैटिन अमेरिका में साहस के सबसे असाधारण उदाहरणों में से एक हैं। वह एक महत्वपूर्ण शख़्सियत रही हैं।


