Select Date:

वो एक गलती जिसने मुंबई को हरवा दिया मैच, कैच पकड़ने की बजाय की ऐसी हरकत, हार्दिक पंड्या अपने ही खिलाड़ियों से तंग

Updated on 21-05-2026 12:36 PM
कोलकाता: मुंबई इंडियंस की किस्मत का वो सच एक बार फिर सामने आ गया जिसने इस सीजन में उनका पीछा नहीं छोड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर खिलाड़ियों की एक बचकानी गलती ने मुंबई के पूरे सीजन की लाचारी को बयां कर दिया। इस मैच में अपनी टीम के खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग देख हार्दिक भी हैरान हो गए।

कैसे छोड़ दिया इतना आसान कैच?

केकेआर की पारी के 10वें ओवर में जब कप्तान हार्दिक पंड्या ने रोवमैन पॉवेल को एक शॉर्ट गेंद फेंकी, तो पॉवेल के बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गेंद हवा में काफी ऊपर चली गई। इसके बाद जो मैदान पर हुआ उसने कप्तान पंड्या को पूरी तरह हताश कर दिया। यह एक बेहद आसान कैच था जिसे कोई भी नौसिखिया खिलाड़ी भी लपक लेता लेकिन मुंबई के फील्डर्स के बीच जबरदस्त गफलत देखने को मिली। रॉबिन मिंज और दीपक चाहर दोनों ही गेंद के नीचे आ गए थे, लेकिन दोनों में से किसी ने भी कैच पकड़ने की पूरी इच्छा नहीं दिखाई।

एक दूसरे का मुंह ताक रहे थे खिलाड़ी

गेंद जैसे-जैसे नीचे आ रही थी दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे का मुंह ताक रहे थे और इशारों में कह रहे थे कि कैच तुम पकड़ो। वैसे पोजीशन के हिसाब से चाहर को यह कैच आसानी से लपकना चाहिए था। मिंज आखिरी वक्त पर पीछे भी हट गए लेकिन चाहर ने अपने साथी खिलाड़ी को पास देखकर अपना ध्यान खो दिया। नतीजा यह हुआ कि गेंद दोनों के बीच गिर गई और पॉवेल को एक बड़ा जीवनदान मिल गया।

पंड्या हो गए हैरान

इस बड़ी चूक पर कप्तान हार्दिक पंड्या का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंड्या मैदान पर एकदम सन्न रह गए और उनके चेहरे पर गहरी निराशा साफ देखी जा सकती थी। इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने जैसी गलतियां की हैं यह वाकया उसका एक सटीक उदाहरण था। इससे पहले बल्लेबाजी में भी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही और बारिश से प्रभावित इस मैच में टीम 20 ओवर में सिर्फ 147 रन ही बना सकी। जवाब में केकेआर ने 19वें ओवर में इस मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। पॉवेल ने इस मुकाबले में 40 रन की पारी खेली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
 22 July 2026
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
Advt.