भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विधेयक के पारित न होने पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस की मंशा पर सवाल खड़े किए।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर हुई है। उन्होंने इसे अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े इतने महत्वपूर्ण विधेयक को पास न होने देना गंभीर चिंता का विषय है।