पाक आर्मी अल्लाह की फौज, मुसलमान की फेंकी मिट्टी मिसाइल बन जाती है... जॉर्डन के किंग के सामने मुनीर ने बघारी शेखी, भारत को गीदड़भभकी
Updated on
17-11-2025 01:54 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने एक बार फिर से भारत को गीदड़भभकी दी है। मुनीर कहा कि पाकिस्तान पर मई में भारत ने हमला किया तो उनका मजबूती से मुकाबला किया गया। अगर फिर से किसी ने पाकिस्तान पर युद्ध थोपा तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। जॉर्डन के राजा के इस्लामाबाद दौरे के दौरान मुनीर ने यह बातें कही हैं। मुनीर ने जॉर्डन और पाकिस्तान के बीच रक्षा संबंध बढ़ाने पर भी जोर दिया है।
दैनिक जंग की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय के सम्मान में आयोजित लंच के दौरान मुनीर ने भारत के साथ मई में हुए चार दिवसीय संघर्ष का जिक्र किया। मुनीर ने कहा, 'भारत के साथ युद्ध के दौरान अल्लाह ने हमें अपना सिर ऊंचा रखने में मदद की। जब मुसलमान अपने अल्लाह पर भरोसा करता है तो दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी मिसाइल में बदल जाती है।'
अल्लाह ने हमारी मदद की
असीम मुनीर ने कहा, 'हम अल्लाह के आदेशानुसार अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं। अल्लाह की मदद से ही पाकिस्तान ने अपने दुश्मन का मुकाबला किया। पाकिस्तान की सेना अल्लाह की ही फौज है, हमारे सैनिक अल्लाह के नाम पर दुश्मन से लड़ते हैं।' मुनीर ने एक बार फिर 7 से 10 मई तक भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान की जीत का दावा भी किया।पाकिस्तानी सेना प्रमुख सैयद असीम मुनीर ने इस दौरान जॉर्डन के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्ध भी जताई है। मुनीर ने जॉर्डन के साथ सैन्य सहयोग को बढ़ाने और शांतिपूर्ण क्षेत्र के आपसी दृष्टिकोण को संयुक्त रूप से साकार करने के लिए पाकिस्तान की ओर से सभी कदम उठाने का भरोसा जॉर्डन किंग को दिया।
जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान का दौरा किया है। किंग अब्दुल्ला के पाकिस्तान के दो दिन के पाकिस्तान के दौरे का मकसद दोनों देशों में रक्षा सहयोग बढ़ाना है। पाकिस्तान अरब देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है। सऊदी के साथ हाल ही में पाकिस्तान में एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौता कर चुका है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…