समझौते में नया क्या है
पाकिस्तान की आर्मी लंबे समय से सऊदी सैनिकों को प्रशिक्षण दे रही है। पाक के पूर्व आर्मी चीफ राहील आतंक विरोधी सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रमुख के रूप में रियाद में तैनात हैं। सऊदी को पहले भी पाक से सैन्य मदद का आश्वासन मिलता रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि इस समझौते में नया क्या है, जिसका असर भारत और क्षेत्र पर पड़ने की बात एक्सपर्ट कह रहे हैं।पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच अभी तक एक-दूसरे को सैन्य मदद के लिए बाध्य करने वाली संधियों के बजाय जुबानी भरोसे से काम चल रहा था। दोनों देशों में हुए इस नए समझौते यह पहली बार है कि इस तरह की किसी चीज को समझौते के रूप में औपचारिक रूप दिया गया है। यानी नए समझौते बाद पाकिस्तान और सऊदी एक-दूसरे की रक्षा करने के लिए बाध्य होते हैं। ऐसे में इसके प्रभाव को लेकर कई तरह की चर्चा है।


