पाकिस्तानी सेना 75 सालों में कश्मीर नहीं ले पाई... तालिबानी अधिकारी ने मुल्ला मुनीर की कर दी खुलेआम बेइज्जती, दिया चैलेंज
Updated on
01-11-2025 12:36 PM
काबुल: अफगान तालिबान के सूचना मंत्री के सलाहकार कारी सईद खोस्ती ने पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पाकिस्तानी सरकार को सैन्य शासन बताया। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व के बड़बोले की पोल खोल दी है। खोस्ती ने पाकिस्तानी सेना के सोवियत संघ के खिलाफ मुजाहिदीन युद्ध और अमेरिका के खिलाफ तालिबान युद्ध में जीत के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उनमें इतना ही दम है तो वे कश्मीर को 75 सालों में क्यों नहीं ले सकते? खोस्ती ने दावा किया कि इस्तांबुल में हालिया वार्ता के दौरान तालिबान के साथ पाकिस्तानी वार्ताकारों का व्यवहार अपमानजनक रहा है।
पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व पर साधा निशाना
खोस्ती ने यह बातें पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी आदिल राजा के साथ एक इंटरव्यू में कही हैं। एक अज्ञात जगह से दिए गए ऑनलाइन वीडियो इंटरव्यू में कहा, 'पाकिस्तान की फौज में एक खास वर्ग है जो अपनी जनता में मीडिया के जरिए प्रोपेगैंडा फैलाता है कि हमने अमेरिका को शिकस्त दिया, हमने रूस को शिकस्त दिया।'
कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की बेइज्जती
उन्होंने आगे कहा, अगर आपने अमेरिका को शिकस्त दिया है, रूस और नाटो को शिकस्त दिया है, तो फौजी हुक्मरान से मेरा सवाल है कि पाकिस्तान का ये फौजी हुक्मरान कश्मीर की चंद किलोमीटर जमीन क्यों आजाद नहीं कर सकता है। खोस्ती ने आगे कहा कि पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी केवल झूठा दावा करते हैं। असल में रूस और अमेरिका की जंग में पाकिस्तानी जनरलों ने बेशुमार दौलत बनाई। वे अरबपति और करोड़पति हो गए, उन्होंने जमीने खरीदीं।खोस्ती ने कहा कि अमेरिका और सोवियत संघ के खिलाफ जीत में पाकिस्तानी सेना की कोई भूमिका नहीं है। ये अफगान लोगों के संघर्ष का नतीजा है। 21 सालों में (जंग के दौरान) अमेरिका से पाकिस्तान को अरबों डॉलर आया, जिससे पाकिस्तान के जनरलों ने अपने बंगले बनाए, जजीरे खरीदे। खोस्ती की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। पिछले महीने एक सप्ताह तक सीमा पर चले भीषण संघर्ष के बाद दोनों पक्षों ने 19 अक्टूबर पर युद्धविराम पर तैयार हुए थे। हाल ही में इस्तांबुल में वार्ता में इस विराम को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है, लेकिन दोनों तरफ से तनाव बना हुआ है और बयानबाजी जारी है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…