Select Date:

जनता को वेटिंग, होटल-रेस्टोरेंट वालों को धड़ल्ले से सप्लाई, सिलिंडर बुकिंग के नए नियमों का फायदा उठा रहे 'गैस माफिया'

Updated on 01-04-2026 11:31 AM

भोपाल। घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग के दिन तय करने के बाद से कालाबाजारियों ने घटतौली शुरू कर दी है। ऐसे में घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल रहा है, तो वहीं होटल, रेस्टोरेंट,नाश्ता के ठेले वालों को समय पर घरेलू सिलिंडर मिल रहे हैं। इसके लिए गैस एजेंसियों के कर्मचारियों द्वारा ही घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिसका खुलासा कोलार इलाके में सिलिंडरों से भरे लावारिस वाहन मिलने के बाद हुआ है।

वाहन का चालक गैस एजेंसी का कर्मचारी निकला और उसमें रखे 50 सिलिंडरों में से 45 में दो से तीन किलोग्राम गैस कम मिली है। बता दें कि अब एक सिलिंडर वाले उपभोक्ता 25 दिन में, दो सिलिंडर वाले उपभोक्ता 35 दिन में बुकिंग कर सकते हैं। इससे पहले बुकिंग नहीं होने के चलते घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वाले परेशान हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग की टीम को कोलार बैरागढ़ चिचली में सोमवार को सिलिंडर से भरा लावारिस वाहन मिला था, लेकिन उसमें कोई चालक नहीं था। इससे टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए नजर रखने के लिए कहा गया, तो मंगलवार को वाहन के पास एक युवक आया, जिसकी सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।टीम ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम राजू मेवाड़ा बताते हुए खुलासा किया की उसके जीजा रवि मेवाड़ा सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी आरा माल के वाहन चालक और आपूर्ति कर्मचारी है। खाद्य टीम ने नापतौत विभाग को सूचना दी, जिससे टीम मौके पर पहुंची और वाहन में रखे 50 सिलिंडरों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। इस दौरान सिर्फ 10 बिल ही मौके पर मिले और सिलिंडरों का वजन तौलने पर पता चला कि 45 सिलिंडर में दो से तीन किलोग्राम कम गैस थी। इसके अलावा आठ सिलिंडरों की कंपनी सली व प्लास्टिक कैप नहीं थी।

इससे सिलिंडरों की कालाबाजारी व अवैध रिफिलिंग का संदेह होने पर वाहन चालक की स्कूटी की तलाशी लेने पर गैस अंतरण बंसी सहित अन्य उपकरण मिले हैं। खाद्य विभाग की टीम ने 19 सिलिंडर व नापतौल की टीम ने 39 घरेलू सिलिंडर सहित वाहन जब्त किया है। सिलिंडरों को एजेंसी को सौंपते हुए कजली खेड़ा पुलिस की अभिरक्षा में रखवाए गए हैं।

उपभोक्ताओं को 200 रुपये का नुकसान

नापतौल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घरेलू सिलिंडर करीब 14 किलोग्राम का होता है, जिसकी कीमत करीब 918 रुपये हैं। ऐसे में अवैध रिफिलिंग कर इसमें से तीन किलो तक गैस कम करने के बाद उपभोक्ताओं को दिए जाने पर करीब 200 रुपये का नुकसान हो रहा है। बता दें कि पिछले दिनों टीम ने छोटे सिलिंडर में गैस भरकर करीब 500 से 600 रुपये बेचने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई की थी।

23 हजार उपभोक्ताओं को नहीं मिले सिलिंडर

घरेलू गैस सिलिंडरों को लेकर अब भी कुछ एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतार लग रही है।इसके पीछे कारण यह है कि उनको बुकिंग के बाद भी समय पर सिलिंडर नहीं मिल रहा है और कुछ की तो बिना सिलिंडर मिले ही बुकिंग निरस्त हो रही है। जिले में अब भी 23 हजार उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिले हैं, जबकि प्रतिदिन 12 हजार बुकिंग और 10 हजार आपूर्ति की जा रही है।

नहीं मिला सिलिंडर कलेक्टर से शिकायत

जहांगीराबाद के चर्च रोड के रहने वाले उपभोक्ता मकसूद अख्तर ने कलेक्टर से शिकायत की है कि नवतारण भारत गैस एजेंसी पर उनका कनेक्शन हैं। उन्होंने 24 मार्च को बुकिंग की थी, तब एजेंसी ने बताया था कि अगले दिन शाम को सिलिंडर मिल जाएगा। इससे एजेंसी पर कतार में लग गया, लेकिन छह दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिला है। गैस एजेंसी संचालक व कर्मचारियों की मनमानी से खाना बनना मुश्किल हो गया है जबकि बाजार में ढाई हजार रुपये में सिलिंडर बेचा जा रहा है।

सिलिंडर मिला नहीं, बुकिंग हुई निरस्त

अवधपुरी में रहने वाले उपभोक्ता विकास कुमार ने बताया कि उनका गैस कनेक्शन भेल बरखेड़ा स्थित विनीत भारत गैस एजेंसी पर है। उन्होंने 13 मार्च को आनलाइन बुकिंग की थी, जिसके बाद 24 मार्च को आपूर्ति का मैसेज आ गया था।इसके बाद उनको अब तक सिलिंडर नहीं मिला है, जिससे उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की तो पता चला कि उनका सिलिंडर निरस्त कर दिया गया है। आश्वासन के तौर पर शिकायत दर्ज कर जांच करवाने की बात कही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.