भारत बॉर्डर पर हलचल
चौधरी का दावा है कि कई पाकिस्तानी फर्जी कागजात पर ढाका आए हैं। वहीं ISI की आठ लोगों की टीम ने भी बांग्लादेश में डेरा डाला हुआ है। ISI की ये टीम एक लोकल कंपनी से हेलीकॉप्टर किराए पर लेकर बांग्लादेश-इंडिया बॉर्डर पर घूम रही है। यह टीम कोसबा जिले में कम से कम तीन इंडियन मिलिटेंट से मिली है। इससे पता चलता है कि बांग्लादेश के इलेक्शन के माहौल को अस्थिर करने के लिए प्लान पर काम कियाजा रहा है।सलाहुद्दीन का कहना है कि ढाका आए लोगों में पाकिस्तान आर्मी के मौजूदा और रिटायर्ड अधिकारी शामिल हैं। ब्रिगेडियर शोएब आसिफ खान, अफजाल अहमद खान, राजा इरफान यासीन, मुहम्मद अशरफ शाहिद, सैयद साकिब मुर्तजा, मोहम्मद मेराज, कर्नल वकार, उबेद उल्लाह का ढाका आना एक कॉर्डिनेटे दखल को दिखाता है।


