लादेन को मारने वाला दस्ता गया था उत्तर कोरिया... डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी मिशन को हरी झंडी, कौन था निशाने पर?
Updated on
06-09-2025 01:42 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी फोर्स के विशेष दस्ते ने साल 2011 में अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में घुसकर मार दिया था। ऑपरेशन चलाते हुए ओसामा बिन लादेन तक पहुंचा गया और उसको खत्म किया गया था। लादेन को खत्म करने वाली टीम के बारे में अब चौंकाने वाला दावा सामने आया है। दावे में कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कार्यकाल के दौरान ओसामा बिन लादेन को मारने वाली टीम को उत्तर कोरिया में सीक्रेट मिशन पर भेजा था। हालांकि उत्तर कोरिया में यह टीम कामयाब नहीं हो सकी।
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने छह साल पहले परमाणु वार्ता के दौरान सुनने वाले टूल लगाने की योजना को हरी झंडी दी थी। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बारे में अंदरूनी जानकारी हासिल करने के लिए इस मिशन को प्लान किया गया था। यह प्लान नाकाम हो गया क्योंकि सैनिकों ने नागरिकों की हत्या कर दी। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस मिशन की जानकारी नहीं दी गई।
महीनों तक चली तैयारी
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सील्स ने महीनों तैयारी में बिताए। उन्हें चेतावनी दी गई थी कि छोटी सी चूक विनाशकारी साबित होगी। मिशन की योजना बनाते समय एक दूर दराज का स्थान चुना गया। यह सोचकर कि एक निर्जन क्षेत्र में वे बिना किसी की नजर पड़े रह सकते हैं। टीम ने अपने प्लान का आदर्श समय निर्धारित करने में महीनों बिताए
रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑपरेशन का लक्ष्य सरल था। इसमें आठ सील्स लक्ष्य की ओर गोता लगाते एक सुनने वाला यंत्र लगाते और बिना कोई निशान छोड़े वापस समुद्र में गायब हो जाते। जैसे ही टीम ने काले वेटसूट, नाइट-विजन गॉगल्स, हथियारों और गोला-बारूद से लैस होकर जमीन पर कदम रखा तो उन्हें पता चला कि कुछ गड़बड़ है।
अचानक आ गई नाव
अमेरिकी दस्ते के एक्शन में आने के वक्त एक उत्तर कोरियाई नाव अचानक आ गई। उसके अगले हिस्से से टॉर्च की रोशनी पानी में तैर रही थी। नाव से आवाजें सुनाई दीं और चालक दल के एक सदस्य ने पानी में छलांग लगा दी। सील्स को लगा कि उन्हें देख लिया गया है और उन्होंने गोली चला दी। इसमें नाव पर सवार तीनों लोग मारे गए। इससे सील्स ने वापस आने का फैसला लिया।
गोलीबारी में मारे गए लोग नागरिक थे और सुनने वाला उपकरण कभी नहीं लगाया गया। ये मिशन अक्सर गोपनीयता कानूनों के घेरे में रहते हैं। ऐसे में इनके बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिलती है। मिरर ने टिप्पणी के लिए वाइट हाउस और अमेरिकी नौसेना से संपर्क किया। ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस मिशन के बारे में जानकारी नहीं थी।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…