तालिबान सच में लाहौर को दहला देगा... तालिबानी आतंकियों के सबसे बड़े दुश्मन ने पाकिस्तानी सेना को दी चेतावनी, ISI पर कसा तंज
Updated on
03-11-2025 01:16 PM
काबुल: अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने तालिबान के साथ तनाव पर पाकिस्तान को चेताया है। साथ ही आईएसआई और पाकिस्तानी आर्मी पर तंज भी कसा है। सालेह का कहना है कि अफगान तालिबान की धमकियों को पाकिस्तान हल्के में ना ले, वह इस्लामाबाद को दहलाने की क्षमता रखता है। पूर्व अफगान नेता ने तालिबान की लाहौर में बम धमाके करने से जुड़ी धमकी की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर यह बात कही है।
अमरुल्लाह सालेह ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 'अफगान तालिबान ने लाहौर में बम धमाके करने की धमकी दी है। यह कोई धोखा नहीं है, वे ऐसा कर सकते हैं। बम धमाकों में उनकी सिद्ध विशेषज्ञता है। उन्होंने 2017 में काबुल में ऐसा किया था, जिसमें 700 से ज्यादा लोग मारे गए थे। पाकिस्तान में उनकी गहरी पहुंच है तो वह वहां ऐसा कर सकते हैं। तालिबान के पूर्व आईएसआई प्रशिक्षकों को पता लगाना चाहिए कि उनका कौन सा चेला भटक गया है।'
सालेह ने यह बात अफगान ग्रीन ट्रेंड की एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है। ग्रीन ट्रेंड की पोस्ट कहती है, 'तालिबान ने कहा है कि उन्होंने पाकिस्तान के लाहौर शहर में हमले को अंजाम देने की तैयारी कर ली है। पाकिस्तान में विभिन्न सामाजिक तबकों के हजारों पाकिस्तानी-शिक्षित छात्रों की पहुंच, पहचान और ज्ञान है। इसलिए वे निश्चित रूप से इस हमले को अंजाम दे सकते हैं।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच कई मुद्दों पर तनाव चल रहा है। पिछले महीने दोनों के बीच डूरंड लाइन रेखा पर सैन्य झड़प भी देखी गई थी। इसमें दोनों तरफ से सैकड़ों लोग मारे गए थ। इन झड़पों के बाद कतर में दोनों पक्षों की बैठक हुई, जिसमें सीजफायर पर सहमति बनी। इसके बाद तुर्की में दोनों पक्षों ने युद्धविराम पर बातचीत की।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान में विवाद का एक बड़ा मुद्दा टीटीपी है। इस्लामाबाद का आरोप है कि अफगानिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान (TTP) को पनाह मिल रही है। ये गुट पाकिस्तान में कई हमलों के लिए जिम्मेदार है। पाकिस्तान इसके पीछे भारत का भी हाथ कहता है। हालांकि अफगानिस्तान और भारत ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…