भोपाल सेक्शन में ट्रैक होंगे ज्यादा मजबूत, रेलवे करेगा 1.26 करोड़ रुपये खर्च
Updated on
16-05-2026 02:11 PM
भोपाल। रेलवे विभाग भोपाल सेक्शन में रेल ट्रैक को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इसके तहत रेलवे ने रेल पटरियों के जोड़ों की आधुनिक तकनीक से वेल्डिंग और मरम्मत का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है।इस परियोजना पर करीब 1 करोड़ 26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे अगले 12 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार सेक्शन में 60 किलो और 90 यूटीएस/आर-260 रेलों के जोड़ों पर एल्यूमिनोथर्मिक थरमिट (एटी) वेल्डिंग की जाएगी। इसके लिए सिंगल शॉट क्रूसिबल तकनीक का उपयोग होगा।
परियोजना के तहत वेल्डिंग से जुड़ा आवश्यक उपकरण और सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
ट्रैक की मजबूती से बढ़ेगी सुरक्षा
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि लगातार दबाव और कंपन के कारण कई स्थानों पर रेल पटरियों के जोड़ कमजोर हो जाते हैं। इससे ट्रैक में दरार और झटकों की आशंका बनी रहती है। नई तकनीक से वेल्डिंग होने के बाद ट्रैक अधिक टिकाऊ और मजबूत बनेंगे।
यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर
मजबूत ट्रैक बनने से ट्रेनों के संचालन में सुरक्षा बढ़ेगी और यात्रियों को सफर के दौरान कम कंपन महसूस होगा। रेलवे का मानना है कि इससे मालगाड़ियों और लंबी दूरी की ट्रेनों की आवाजाही भी अधिक सुगम होगी।
साथ ही ट्रैक की बार-बार मरम्मत की आवश्यकता कम पड़ेगी और ट्रेनों की गति बनाए रखने में मदद मिलेगी।
क्या है एटी वेल्डिंग तकनीक?
एल्यूमिनोथर्मिक थरमिट (एटी) वेल्डिंग रेलवे ट्रैक जोड़ने की आधुनिक तकनीक है। इसमें विशेष रासायनिक प्रक्रिया के माध्यम से दो रेल पटरियों को आपस में जोड़ा जाता है। इससे जोड़ अधिक मजबूत, टिकाऊ और लंबे समय तक सुरक्षित बने रहते हैं।
भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में छात्रावासों में पानी की समस्या के बाद अब बिजली संकट ने विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विश्वविद्यालय के कई विभागों में पिछले…
भोपाल। मालवीय नगर स्थित विधायक विश्राम गृह में रविवार को मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल को आवंटित आवास में चोरी हो गई। विधायक के विश्राम गृह में उनके निज सचिव…
भोपाल। किरार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान के नाम से संचालित फेसबुक पेज पर कथित रूप से भ्रामक और…
भोपाल। पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में सोमवार दोपहर एक युवक अचानक हार्ट अटैक आने के बाद जमीन पर गिर पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि गंभीर हालत की सूचना…
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र के लिए खुलने जा रहे हैं। सोमवार से शिक्षक स्कूल पहुंचने लगे हैं, ताकि विद्यार्थियों के स्वागत के…
भोपाल। भाजपा के राज्यसभा की तीसरी सीट पर चुनाव लड़ने से कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। संगठन सृजन अभियान चलाकर जिस तरह से संगठन के सशक्तीकरण…
भोपाल। राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर संख्या बल न होने के बाद भी भाजपा द्वारा प्रत्याशी खड़ा किए जाने के बाद विधायकों की खरीद-फरोख्त (हार्स ट्रेडिंग) के आरोप- प्रत्यारोप…
भोपाल। मध्य प्रदेश में छात्र, सरकारी कर्मचारी, किसान और गृहणियां मानसिक तनाव झेल रहे हैं और इसी के चलते वे खुदकुशी कर रहे हैं। एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) द्वारा…