'कम्युनिस्ट सनकी' जोहरान ममदानी से मिलते ही ट्रंप के बदल गए सुर, वॉइट हाउस में जमकर की तारीफ, बताया प्रोडक्टिव मीटिंग
Updated on
22-11-2025 12:50 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वॉइट हाउस में न्यूयॉर्क के नव-निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कहा कि बैठक प्रोडक्टिव रही और कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने ममदानी के साथ मिलकर काम करने और उनके अफोर्डबिलिटी एजेंडा का समर्थन करने का वादा किया। इसके पहले दोनों नेताओं के बीच मेयर चुनाव के दौरान तीखी बयानबाजी हुई थी, जिसमें ट्रंप ने ममदानी को कम्युनिस्ट सनकी कहा था जबकि ममदानी ने राष्ट्रपति को तानाशाह कहा था। हालांकि, दोनों शुक्रवार को बंद कमरे में हुई बैठक के बाद बाहर निकले तो उनके पहले के टोन में बड़ा बदलाव था।
ट्रंप ने बैठक को बताया प्रोडक्टिव
ट्रंप ने कहा, हमारी अभी-अभी बहुत अच्छी मीटिंग हुई। सच में बहुत अच्छी, बहुत प्रोडक्टिव बैठक हुई। इस दौरान ममदानी उनके बगल खड़े थे। ट्रंप ने दोनों में एक कॉमन बात बताई कि हम चाहते हैं हमारा यह शहर (न्यूयॉर्क), जिसे हम प्यार करते हैं, बहुत अच्छा करे। उन्होंने कहा, वह जितना बेहतर करेंगे, मैं उतना ही खुश होऊंगा।
ममदानी की तारीफ
ममदानी पर पूर्व में तीखे हमले करने वाले राष्ट्रपति ट्रंप ने वॉइट हाउस में कई बार उनकी तारीफ की। ट्रंप ने उम्मीद जताई की ममदानी वाकई एक बेहतरीन मेयर बनेंगे। बाद में ट्रंप ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि वह बहुत अच्छा काम कर सकते हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि निर्वाचित मेयर उम्मीद से ज्यादा लचीले हो सकते हैं। मुझे लगता है कि वह अपने कुछ विचारों में बदलाव करने वाले हैं। मेरे भी कुछ विचार बदल गए हैं, जब से मैं पब्लिक ऑफिस में आया हूं।
ममदानी ने बताया क्या हुई बात
ममदानी ने बैठक को प्रोडक्टिव बताया और कहा कि दोनों के बीच न्यूयॉर्क में अफोर्डबिलिटी के मुद्दे पर बात हुई, जो न्यूयॉर्क में उनके अभियान का प्रमुख मुद्दा था। ममदानी ने कहा, हमने किराए के बारे में बात की, हमने किराने के सामान के बारे में बात की, हमने यूटिलिटीज के बारे में बात की। हमने उन अलग-अलग तरीकों के बारे में बात की, जिसने लोगों को बाहर किया जा रहा है।
ट्रंप और ममदानी के बीच हुई बैठक का टोन काफी दोस्तान और सभ्य था। ट्रंप ने मुलाकात के दौरान ममदानी को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी औऱ कहा कि उन्होंने इस रेस में बहुत से स्मार्ट लोगों को हराया है। उन्होंने यह भी कहा कि न्यूयॉर्क के आर्थिक मुद्दों और अफोर्डबिलिटी पर ममदानी के कुछ विचार उनके अपने विचारों जैसे ही थे।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…