तुर्की में हमास ऑफिस
टोकमाकोग्लू ने कहा, 'वायु सेना ने पड़ोसी हवाई क्षेत्रों की स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमानों को तैनात किया। हालांकि सेना ने देशव्यापी अलर्ट जारी नहीं किया।' टोकमाकोग्लू ने जोर देकर कहा कि तुर्की अपनी सुरक्षा को लेकर सिर्फ अटकलों के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं करेगा।टोकमाकोग्लू का कहना है कि सोशल मीडिया पर बिना किसी ठोस आधार के चीजें फैलती हैं। तुर्की सेना किसी भी तरह की चर्चा के जवाब में प्रतिक्रियावादी कदम नहीं उठाएगी। उसकी योजना, डिफेंस कॉन्सेप्ट और क्षमताएं स्वतंत्र रूप से स्थापित हैं। सेना के फैसले सोशल मीडिया पर चलने वाले बयानों से प्रभावित नहीं होते हैं।
तुर्की की ओर से पूर्व में यह साफ किया गया है कि वह हमास के राजनीतिक नेतृत्व की मेजबानी करता है। उनकी ओर से इस समूह को सैन्य सहायता प्रदान नहीं की जाती है। तुर्की में हलचल की वजह ये भी है कि उसका हालिया महीनों में इजरायल से तनाव बढ़ा हुआय है। तुर्की ने खासतौर से गाजा में इजरायली हमले के खिलाफ अपना कड़ा विरोध जताया है।


