क्या बोले स्कोराइड्स
साइप्रस के वैज्ञानिक डेमेट्रिस स्कोराइड्स ने कहा कि अमेरिका और चीन एआई में अग्रणी हैं। इसके बावजूद भारत में इस क्षेत्र में एक अलग क्षमता है। उन्होंने कहा, 'भारत बीच में एक जगह बना रहा है, जहां नई तकनीक एआई का पूरक होंगी। मुझे लगता है कि भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए संतुलन बनाने की स्थिति में है।'स्कोराइड्स ने आगे कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत के साथ साझेदारी की संभावना है। भारत उन पाँच बड़े देशों में शामिल है, जो अंतरिक्ष में भारी निवेश कर रहे हैं। हालांकि साइप्रस एक अंतरिक्ष राष्ट्र नहीं है लेकिन इस देश में एक उभरता हुआ अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र है, जहां कंपनियां सॉफ्टवेयर बना रही हैं।


