Select Date:

गाजा की आतंकी सुरंगों में दो साल... हमास की कैद से छूटे इजरायली बंधक ने बताई खौफनाक कहानी, गर्लफ्रेंड के साथ किया गया था अगवा

Updated on 15-10-2025 12:54 PM
तेल अवीव: अमेरिका की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम के बाद हमास की कैद से सभी 20 जीवित बंधकों को रिहा कर दिया गया है। इन सभी को 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमले के दौरान अगवा किया गया था। बंधकों की रिहाई के साथ ही उनकी 2 साल तक हमास की कैद की खौफनाक कहानियां भी सामने आने लगी हैं। ऐसी ही एक दहला देने वाली कहानी 32 साल के अविनतान ओर की है, जिन्होंने 738 दिन हमास की आतंकी सुरंगों में बिताए। इस दौरान कभी भी उनका किसी दूसरे बंधक से सामना नहीं हुआ।

अविनतान ने बताया कि हमास की कैद में उन्हें लंबे समय तक भूखों रहना पड़ा और उनके शरीर का वजन 40 प्रतिशत तक कम हो गया था। अविनतान को दक्षिणी इजरायल में नोवा संगीत समारोह से उनकी 27 वर्षीय प्रेमिका नोआ अर्गमानी के साथ अगवा कर लिया गया था। अपहरण कि एजाने के तुरंत बाद ही दोनों को अलग कर दिया गया था। रिहाई के बाद अविनतान ने सबसे पहले नोआ से मिलने की इच्छा जताई। नोआ को जून 2024 में पहली रिहाई के दौरान रिहा किया गया था।

गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ नहीं था पता

अविनतान ने रिहाई के बाद गाजा में फैली अंधेरी आतंकी सुरंगों के अंदर की अपनी जिंदगी के सबसे खौफनाक पलों को याद किया और कहा कि वह उन सुरंगों में अकेला था तो उसे बाहर की दुनिया के बारे में कुछ पता नहीं था। अविनतान ने कहा कि बंधक बनाए जाने के बाद से 25 महीनों में क्या हुआ था, उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी। यहां तक कि उन्हें ये भी नहीं पता था कि उनकी गर्लफ्रेंड नोआ के साथ क्या हुआ और जीवित भी या नहीं।
अविनतान को सोमवार को लंच के समय ये बताया गया कि नोआ को एक साल पहले सुरक्षित रिहा कर दिया गया था। सोमवार को जब बाकी 20 बंधकों को इजरायल वापस लाया गया तो उनकी कहानी कई सबसे ज्यादा परेशान करने वाली कहानियों में से एक थी।

बंधकों को जंजीरों में बांधकर रखा गया

चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा से वापस लाए गए एक और बंधक एल्काना बोहबोट ने बताया कि उन्हें हमास की कैद में ज्यादातर समय सुरंग में जंजीरों से बांधकर रखा गया था। इस दौरान उन्होंने समय और जगह के बारे में कुछ अंदाजा नहीं था। उन्होंने यह भी दावा किया कि कैद के दौरान उन्होंने सिर्फ एक बार ही नहाया था। हालांकि, उन्हें इजरायल में हो रही कुछ घटनाओं के बारे में जानकारी थी। रिपोर्टों के अनुसार, हमास के कुछ सदस्य उनसे हिब्रू में भी बात करते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.