दुबई जाने वाले पाकिस्तानियों को यूएई ने दी चेतावनी, ये एक काम किया तो सीधा पहुंच जाएंगे जेल
Updated on
03-08-2024 01:24 PM
कराची: पाकिस्तान कई तरह के संकट से घिरा है। इससे परेशान पाकिस्तान विदेशों में जाकर अपने देश की पोल खोलते हैं। लेकिन अब ऐसे पाकिस्तानियों को चेतावनी दी गई है। ये चेतावनी पाकिस्तान ने नहीं बल्कि संयुक्त अरब अमीरात ने दी है। कराची में यूएई के महावाणिज्य दूत बखित अतीक अल-रेमीथी ने यूएई में रहने वाले पाकिस्तानियों से अपने देश, उसके संस्थानों या राजनेताओं के खिलाफ नकारात्मक प्रचार से बचने को कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पहले मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। जेल की सजा भी हो सकती है।
यूएई के महावाणिज्य दूत ने कहा कि यूएई में रहने वाले या वहां जाने वाले पाकिस्तानियों की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ नकारात्मक प्रचार सोशल मीडिया पर देखा गया है, जिसके लिए कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 14 से 15 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। पांच से ज्यादा पाकिस्तानियों को आजीवन कारावास की सदा सुनाई गई, जबकि उनमें से ज्यादातर को वापस भेज दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे पाकिस्तानियों को यूएई समेत खाड़ी देशों का वीजा नहीं मिलेगा और वे वहां नहीं जा सकेंगे।
सोशल मीडिया से पहुंच सकते हैं जेल
उन्होंने कहा, 'उन्हें ऐसे किसी भी मामले को सोशल मीडिया पर शेयर करने या फॉरवर्ड करने से बचना चाहिए। अगर ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।' दरअसल पाकिस्तान में कुछ लोग इमरान खान तो कुछ लोग नवाज शरीफ के पक्ष में हैं। कुछ लोग सेना के पक्ष में तो कुछ लोग सेना के खिलाफ हैं। जब यह लोग यूएई जाते हैं तो खुलकर अपने विचार साझा करते हैं। यूएई नहीं चाहता कि पाकिस्तान के राजनीतिक मतभेद उसके देश तक पहुंचे।
'राजनीतिक मतभेद दुबई में न लाएं'
बखेत अतीक अल-रेमीथी ने कहा कि विभिन्न धर्मों और राष्ट्रीयता वाले लगभ 200 देशों के नागरिक यूएई में शांति से रहते हैं। यहां लगभग 18 लाख पाकिस्तानी रहते हैं। उन्होंने पाकिस्तानियों से अपील की कि वह अपने राजनीतिक मतभेद दुबई में न लाएं। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या पाकिस्तान के वीजा को लेकर किसी तरह की रोक है? इस पर उन्होंने कहा, 'पाकिस्तानियों को न केवल वीजा दिया जा रहा है, बल्कि वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद भी दे रहा है।'
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…