उषा हिंदू धर्म छोड़ बनेंगी ईसाई... अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बयान पर बवाल, भारतीयों ने खोला मोर्चा, बताया पाखंड की हद
Updated on
31-10-2025 01:52 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी पत्नी उषा के ईसाई धर्म में आने की उम्मीद जताई है। सार्वजनिक मंच से जेडी ने कहा है कि वह चाहते हैं कि उषा कैथोलिक चर्च से प्रभावित होकर हिन्दू धर्म छोड़ दें और ईसाई बन जाए। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने मिसिसिपी में कॉलेज छात्रों के सामने यह बयान दिया। इस बयान के मीडिया में आने के बाद उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर से भारतीयों ने उनके बयान को 'स्तरहीन और पाखंड' कहा है।
वेंस से उनकी पत्नी की आस्था के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'उषा अक्सर उनके साथ चर्च जाती हैं। उम्मीद है कि वह एक दिन चर्च की उन बातों से प्रभावित होंगी, जिनपर उन्होंने वयस्क होने पर कैथोलिक धर्म अपनाया था। मैं सचमुच यही चाहता हूं क्योंकि मैं ईसाई धर्म में विश्वास करता हूं। मुझे उम्मीद है कि आखिरकार मेरी पत्नी भी इसे उसी नजर से देखेंगी।'
वेंस को भारी पड़ा कमेंट
जेडी वेंस ने आगे कहा, 'अगर उषा ऐसा नहीं करतीं यानी इसाई नहीं बनती हैं तो फिर ईश्वर कहता है कि हर किसी के पास स्वतंत्र इच्छाशक्ति होती है। इसलिए इससे मुझे कोई समस्या नहीं है। यह एक ऐसी बात है, जिसे आपको सुलझाना होगा।' अमेरिकी उपराष्ट्रपति के इस बयान को सोशल मीडिया पर कई भारतीय यूजर्स ने विवादास्पद बताते हुए तीखी आलोचना की है।
दीप बरोट नाम के भारतीय-अमेरिकी टिप्पणीकार ने वेंस के इस दावे का मजाक उड़ाया कि उनकी पत्नी पहले ईश्वर पर विश्वास नहीं करती थीं। उन्होंने वेंस की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'उषा वेंस हिंदू हैं ना कि अनीश्वरवादी। यह समझना आपके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं है। उन्होंने वैदिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी भी की थी और उनके बच्चे का नाम विवेक है।'
एक अन्य भारतीय एक्स यूजर ने लिखा कि वेंस क्लास ए के पाखंडी हैं। वहीं ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता एरी ड्रेनन ने वेंस के मजे लेते हुए कहा कि वह पद पर रहते हुए तलाक लेने वाले पहले उपराष्ट्रपति होंगे। भारतीय मूल की उषा वेंस ने जून में रूढ़िवादी टिप्पणीकार मेघन मैक्केन के साथ एक साक्षात्कार में कहा था कि उनका धर्म परिवर्तन जैसा ऐसा कुछ करने का कोई इरादा नहीं है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…