फैंस का प्यार देखकर शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, चेहरा छिपाने वाला रिएक्शन जीत रहा दिल, देखें वीडियो
Updated on
01-07-2026 01:49 PM
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई बार वैभव को खुद फैंस के प्यार की सराहना करते हुए देखा गया है। फिलहाल सूर्यवंशी इंग्लैंड में हैं, जहां भारत को 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। इस दौरान 15 वर्षीय बल्लेबाज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फैंस की ओर से अपना नाम पुकारे जाने पर उन्होंने अपना चेहरा छुपा लिया।
वैभव सूर्यवंशी को आ गई शर्म
क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी निजी जिंदगी में बेहद शांत स्वभाव के नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो संभवत: इंग्लैंड का है। वैभव ने भारतीय टीम की ट्रेनिंग किट पहनी है और वे वॉर्म अप करते हुए मैदान का चक्कर लगा रहे हैं। उनको देखकर फैन उनका नाम पुकार कर हूटिंग करने लगते हैं। फैंस के करीब पहुंचकर वैभव शर्मा जाते हैं और हूडी से अपना चेहरा छुपा लेते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
प्लेइंग-XI में आने के लिए करना होगा इंतजार
हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की जर्सी में खेलता हुआ देखना चाहता है। लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। क्योंकि भारतीय प्रबंधन वैभव को टीम इंडिया की कैप देने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 की प्रेस वार्ता में कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कर दिया कि वैभव को अभी और दिन इंतजार करना होगा। क्योंकि भारतीय टॉप-ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आए हैं।
यू ही नहीं है वैभव सूर्यवंशी की फैन फॉलोइंग
वैभव सूर्यवंशी ने इन सभी फैंस का दिल अपने प्रदर्शन से जीता है। सिर्फ 15 साल की उम्र में इस बल्लेबाज ने वो कारनामा कर दिखाया जिसको करने के लिए कई खिलाड़ियों का करियर बीत जाता है। आईपीएल 2026 में 16 पारियों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। फिर श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज में 11 गेंदों लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी बना डाली। खेल की दुनिया में अब उन्हें वंडर किड भी कहा जाने लगा है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…