टीम इंडिया की जर्सी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 12 गेंद में पारी खत्म, चेहरा लटकाकर लौटे वापस
Updated on
09-06-2026 01:36 PM
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरने का ऐतिहासिक मौका मिला। इस डेब्यू मैच में भारतीय टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए इस नई शुरुआत के साथ ही फैंस की निगाहें युवा ओपनर वैभव पर टिकी थीं।
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 14 रन बनाकर आउट
पारी की शुरुआत करने आए वैभव सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते ही सकारात्मक इरादे दिखाए लेकिन वे अपनी इस शुरुआत को एक बड़े स्कोर में तब्दील करने से चूक गए। वैभव ने अपनी 12 गेंदों की संक्षिप्त पारी में 3 शानदार चौके लगाते हुए 14 रन बनाए। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज की एक फुल-लेंथ गेंद को वैभव ने ताकत से मिड-ऑफ के ऊपर से सीधे बाउंड्री की तरफ भेजने का प्रयास किया लेकिन शॉट खेलते समय बल्ला उनके हाथ में घूम गया।
शानदार कैच के चलते हुए आउट
गेंद हवा में मिड-ऑफ की तरफ चली गई, जहां श्रीलंका ए के कप्तान सहान अराचचिगे ने अपनी बाईं ओर बेहतरीन डाइव लगाते हुए जमीन से कुछ इंच ऊपर एक शानदार कैच लपका। वैभव का यह विकेट श्रीलंका के लिए बहुत बड़ी सफलता थी क्योंकि अगर वे क्रीज पर टिक जाते तो भारत को एक विशाल स्कोर तक ले जा सकते थे। यही वजह थी कि उनका विकेट गिरते ही श्रीलंकाई खेमे में जबरदस्त जश्न देखने को मिला।
आईपीएल 2026 में भी दिखा चुके हैं दम
इस डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के सीजन में भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए इस युवा खूंखार बल्लेबाज ने कई मौकों पर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने सीजन के 16 मैचों में करीब 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे। वैभव ने इस सीजन की ऑरेंज कैप तो जीती ही, जबकि कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…